फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   race me ambrish awal

क्र्रास कंट्री में लखीमपुर के अंबरीश रहे अव्वल

Wed, 28 Jan 2015 12:01 AM IST
पूरनपुर/पीलीभ्ाीत
पूरनपुर/पीलीभ्ाीत Updated Wed, 28 Jan 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
race me ambrish awal
पीपुल्स अवेयरनेस सोशल सोसायटी की ओर से गणतंत्र दिवस पर क्रास कंट्री और
विज्ञापन
विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। क्रास कंट्री में लखीमपुर के अंबरीश कुमार ने बाजी मारी।

क्रास कंट्री में 62 युवकों ने प्रतिभाग किया। इसमें लखीमपुर के अंबरीश कुमार पहले, बरेली के पप्पू श्रीवास्तव दूसरे और जितेंद्र सिंह तीसरे स्थान पर रहे। रस्साकसी मेें छह टीमों ने भाग लिया। जगतियापुर को प्रथम और मुझा खुर्द की टीम को द्वितीय स्थान मिला। विभिन्न संगठनों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।

इसमेें डायमंड क्लब ने पहला, इमरान एंड पार्टी ने दूसरा, डी-डांस क्लब ने तीसरा स्थान पाया। पंजाब के पहलवान मोहम्मद अली ने दो बुलेट बाइकों को हाथों से रोक कर, सीने पर पत्थर तुड़वाकर और दांतों से बाइक को रोकने के हैरतअंगेज कारनामे दिखाए।

समारोह में पूर्व विधायक अरशद खां, रामसरन सागर, बसपा जिलाध्यक्ष मुनेंद्र पाल सागर, अखलाक अंसारी, सपा नेता नजमुल हसन खां, अकरम अंसारी, रईस अहमद, जुल्फिकार अली, साजिद हुसैन, शिक्षक नेता संतोष कुमार, सोसायटी अध्यक्ष रेहान रजा खां, सचिव हशमुद्दीन, कोषाध्यक्ष रईस अहमद, संजय खान, इमित्याज हुसैन, इशरत, नसीम मियां, फारुक, शाहिद, अमान, शीबू, फिरोज खां, मोईन खां आदि थे। संचालन मोहम्मद फैजान खां ने किया। अंत में सोसायटी अध्यक्ष रेहान रजा खां ने लोगों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed