फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Python came out near the farm

घर में घुसे अजगर ने आठ मुर्गियों को निगला, मचा हड़कंप

Sat, 15 Aug 2020 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 02:16 AM IST
विज्ञापन
Python came out near the farm
गभिया सहराई। घर में घुसे एक अजगर में आठ मुर्गियों को अपना निवाला बना लिया। परिवार वालों का जानकारी तब हुई, जब वे मुर्गियों को दाना देने पहुंचे। वहां अजगर को देखकर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी विधान मंडल ने घर के आंगन में मुर्गीखाना बना रखा है। शुक्रवार सुबह जब वह मुर्गीखाने में मुर्गियों को दाना डालने गए तो आठ मुर्गियों में एक भी नहीं दिखी। इस पर उन्हें शक हुआ। उन्होंने वहां अच्छी तरह से देखा तो कोने में अजगर बैठा दिखा। यह देखकर उनके हाथ पांव फूल गए और परिवार के सदस्यों को सूचना दी। शोर होने पर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना नौजल्हा वन चौकी के वनकर्मियों को दी। वनकर्मी रवि यादव और सुरेंद्र मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ा जा सका। वन दरोगा रघुवीर सिंह रावत ने बताया कि टीम ने 10 फुट लंबे अजगर को रेस्क्यू किया है। उसे लग्गा भग्गा के जंगल में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed