फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Put sand in the desert region on The angry Tiger Reserve

जंगल क्षेत्र में रेत डालने पर  टाइगर रिजर्व वाले नाराज

Wed, 13 Apr 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Wed, 13 Apr 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
 टाइगर रिजर्व के अफसरों की आपत्ति के बाद सिंचाई विभाग के ठेकेदार ने हरदोई ब्रांच में सफाई के नाम पर निकाली गई रेत को अब ट्रैक्टर ट्रालियों से टाइगर रिजर्व के क्षेत्र से हटाकर जंगल के बाहरी इलाके में मार्ग के किनारे डलवाना शुरू कर दिया। रेत के ढेरों से उड़ती धूल से त्रस्त अधिकांश तराईवासी आठ किमी लंबा चक्कर तय कर आने-जाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

हरदाई ब्रांच नहर की सिल्ट सफाई का ठेका करीब डेढ़ माह पूर्व दस करोड़ रुपये में बुलंदशहर की एक कंपनी को दिया गया था। नहर के हेड से लेकर लगभग चार किमी का क्षेत्र टाइगर रिजर्व के कोर एरिया से गुजरता है। बताते हैं कि ठेकेदार ने मशीनों से रेत निकलवाकर नहर के बाहर डलवाना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी टाइगर रिजर्व के अधिकारियों को हुई तो उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को पत्र भेजकर रेत डालने पर आपत्ति जताते हुए निकाली गई रेत को टाइगर रिजर्व एरिया से बाहर डलवाने को कहा। उधर, ठेकेदार ने टाइगर रिजर्व एरिया में पड़ी रेत को बाइफरकेशन से पूरनपुर जाने वाले मार्ग पर डलवाना शुरू कर दिया है। बताते हैं कि हटाई गई रेत को ट्रैक्टर चालक मार्ग पर ही डाल रहे हैं। इधर तराई जाने वाले मुख्य मार्ग पर रेत के बड़े बड़े ढेरों से उड़ती धूल से राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकांश तराईवासी आठ किमी लंबा चक्कर तय कर तहसील मुख्यालय पहुंचने को मजबूर हैं। इधर सूत्रों का यह भी कहना है कि जहां रेत मशीनों से निकाली ही नहीं गई थी, वहां रेत निकालना दर्शाने के उद्देश्य से ट्रैक्टर ट्रालियों से रेत डलवाई जा रही है। 
विज्ञापन


टाइगर रिजर्व से गुजरने वाली हरदोई ब्रांच से रेत को निकालकर नहर किनारे जंगल क्षेत्र में स्टाक किया जा रहा है। टाइगर रिजर्व के अफसरों ने पत्र भेजकर आपत्ति जताई थी। जिसके बाद रेत को जंगल से हटवाकर बाहरी क्षेत्र में ट्रालियों से डलवाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- पीके तिवारी, सहायक अभियंता, सिंचाई विभाग 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed