फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Purnima came first in the 100, 200 and 400 meter races, while Alia won the long jump.

Pilibhit News: 100,200 और 400 मीटर दौड़ में पूर्णिमा प्रथम, लंबी कूद में आलिया ने मारी बाजी

Thu, 25 Sep 2025 02:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 25 Sep 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Purnima came first in the 100, 200 and 400 meter races, while Alia won the long jump.
पीलीभीत। गांधी स्टेडियम में बुधवार को विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। बारिश के कारण कुछ समय के लिए स्थगित हुई प्रतियोगिताओं को फिर से आगे बढ़ाया गया। प्रतियोगिताओं में बालिका वर्ग की 100, 200 और 400 मीटर दौड़ में पूर्णिमा ने बाजी मारी। लंबी कूद और चक्का फेंक प्रतियोगिता भी कराई गई।
विज्ञापन

बालिका वर्ग की दौड़ में सविता ने 800, 1500 और 3000 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल कर दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। बालक वर्ग में आर्यराज ने 100 और 200 मीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

400 मीटर में हरिश्चंद्र ने बाजी मारी। लंबी दूरी की दौड़ में राम मूर्ति (800 मीटर), गौरव (1500 मीटर) और कपिल (3000 मीटर) प्रथम रहे। लंबी कूद में बालिका वर्ग से आलिया और बालक वर्ग से विपिन ने पहला स्थान हासिल किया। चक्का फेंक में बालिकाओं में मंजू और बालकों में अरविंद ने प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेता खिलाड़ियों को ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अनिल महेंद्रु और जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह ने पुरस्कृत किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह ने कहा कि खेलों से न केवल प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है, बल्कि अनुशासन की सीख भी मिलती है। निर्णायक मंडल में जिला व्यायाम शिक्षक राजीव कुमार, विभा मिश्रा, संजय पांडे, आकाश कुमार गंगवार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। प्रतियोगिता की व्यवस्थाएं स्टेडियम के लिपिक महेश चंद्र तिवारी ने संभालीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed