{"_id":"61e9b7101767912dbd3cb2c2","slug":"puranpur-business-leader-vicky-will-challenge-uttarakhand-cm-pushkar-singh-dhami","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत : उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी को चुनौती देंगे पूरनपुर के व्यापारी नेता विक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत : उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी को चुनौती देंगे पूरनपुर के व्यापारी नेता विक्की
Fri, 21 Jan 2022 12:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:55 AM IST
सार
समाजवादी पार्टी ने बनाया है खटीमा से उम्मीदवार। विक्की व्यापारियों की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय हैं। समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं। वह टिकट के दावेदार थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले की सीमा से सटे उत्तराखंड की खटीमा विधानसभा सीट के लिए समाजवादी पार्टी ने पूरनपुर के व्यापारी नेता विजय पाल सिंह विक्की को उम्मीदवार घोषित किया है। विक्की व्यापारियों की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय हैं। समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं। वह टिकट के दावेदार थे। सपा उम्मीदवार के रूप में अब वह उत्तराखंड में सीएम पुष्कर सिंह धामी को चुनौती देंगे। पीलीभीत जिले के तमाम लोग खटीमा में रहते हैं। जिले के लोगों का आना जाना खूब है। इसीलिए पीलीभीत का राजनीतिक रिश्ता खटीमा से बना हुआ है।
विज्ञापन
राजनीतिक जुड़ाव को लेकर ही विजय पाल सिंह विक्की ने दावेदारी की थी। समाजवादी पार्टी उन्हें अपने सभी दावेदारों में मजबूत मानते हुए मैदान में उतारने का निर्णय लिया है। उत्तराखंड समाजवादी पार्टी की ओर से गुरुवार को जारी 21 प्रत्याशियों की सूची में उनका नाम है। वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ उम्मीदवार होंगे। खटीमा विधानसभा सीट उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में है। पुष्कर सिंह धामी यहां से विधायक हैं।
विज्ञापन