फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Punjab STF reached Pilibhit in search of Amritpal Singh

Amritpal Singh: अमृतपाल की तलाश में पंजाब एसटीएफ फिर पहुंची पीलीभीत, यहां छिपने के शक में खंगाले CCTV कैमरे

Mon, 03 Apr 2023 01:49 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 03 Apr 2023 01:49 PM IST
सार

एसटीएफ ने फिर पूरनपुर के गुरुद्वारे पहुंचकर छानबीन की। जांच में गुरुद्वारा परिसर में चले 16 कैमरों में चार बंद मिले। रिकॉर्डिंग से भी छेड़छाड़ होने की बात पता चली। इसलिए टीम कैमरों की डीवीआर ले गई।

विज्ञापन
Punjab STF reached Pilibhit in search of Amritpal Singh
अमृतपाल सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पीलीभीत के पूरनपुर स्थित मोहनापुर गुरुद्वारे के सेवादार जोगा सिंह की गिरफ्तारी के बाद पंजाब पुलिस को शक है कि कहीं खालिस्तान समर्थक अमृतपाल मोहनपुर में तो नहीं रुका था। जांच में जुटी पंजाब की एसटीएफ ने शनिवार शाम को फिर गुरुद्वारे पहुंचकर छानबीन की। जांच में गुरुद्वारा परिसर में चले 16 कैमरों में चार बंद मिले। रिकॉर्डिंग से भी छेड़छाड़ होने की बात पता चली। इसलिए टीम कैमरों की डीवीआर ले गई।

विज्ञापन


अमृतपाल के मोबाइल फोन की लोकेशन लखीमपुर-पीलीभीत सीमा पर मिलने के बाद से ही उसके इस इलाके में आने का पूरा शक सुरक्षा एजेंसियों को पहले ही हो गया था। बाद में बीते बुधवार को पंजाब के फगवाड़ा में यहां स्कार्पियो गाड़ी बरामद होने के बाद यह शक और बढ़ गया। गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर उत्तराखंड का था। गाड़ी पीलीभीत जिले के गुरुद्वारे के मुख्य ग्रंथी बाबा मोहन सिंह के नाम पंजीकृत थी। खुफिया एजेंसियों को पता चला कि अमृतपाल इसी गाड़ी में सवार होकर पंजाब तक पहुंचा था। इसके बाद खुफिया एजेंसियों ने छानबीन शुरू कर दी।

विज्ञापन

जोगा सिंह के बार में जुटाई जानकारी 

मुख्य ग्रंथी बाबा मोहन सिंह ने बताया कि यह गाड़ी मोहनापुर गुरुद्वारे के सेवादार जोगा सिंह को दे रखी थी। वह ही सप्ताह भर पहले यह गाड़ी लेकर पंजाब गया था। उसके साथ ड्राइवर पंजाब के सानेवाल निवासी गुरवंत सिंह भी था। गुरवंत सिंह को पंजाब में गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद एसटीएफ अमरिया व पूरनपुर पहुंची। जांच में जुटी एसटीएफ तीन दिन तक डेरा जमाए रही। गिरफ्तार किए जा चुके जोगा सिंह के बारे में कई लोगों से मालूमात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

16 सीसीटीवी कैमरे बंद मिले 

इसी क्रम में एसटीएफ शनिवार शाम को कोतवाल आशुतोष रघुवंशी को साथ लेकर मोहनापुर गुरुद्वारे पहुंची। टीम ने गुरुद्वारे में लगे सीसीटीवी कैमरों की जानकारी ली। गुरुद्वारा में लगे 16 कैमरों में चार कैमरे बंद मिले। साथ ही पाया कि कैमरों की डीवीआर से छेड़छाड़ की गई। टीम डीवीआर को अपने साथ ले गई। एसटीएफ ने इस दौरान गुरुद्वारा पहुंचने वाले कई लोगों से जोगा सिंह के बारे में जानकारी की।

कमरे से बाहर ही रोका कोतवाल को

शनिवार को जब एसटीएफ की टीम मोहनपुर गुरुद्वारे पहुंची, तब कोतवाल आशुतोष रघुवंशी उनके साथ थे। मगर टीम सदस्यों ने जब गुरुद्वारे के एक कमरे में पहुंचकर आपस में बातचीत की, तब कोतवाल को कमरे के बाहर ही रहने को कहा गया। कुछ देर रुकने के बाद कोतवाल वापस कोतवाली आ गए, लेकिन एसटीएफ देरशाम तक गुरुद्वारे में ही रुकी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed