{"_id":"60296ede8ebc3ee913795841","slug":"pulwama-pilibhit-news-bly437271042","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा आतंकी हमले में शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामा आतंकी हमले में शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। पिछले वर्ष पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को नम आंखों से जिलेभर में याद किया गया। इस दौरान मोमबत्ती (कैंडल) जलाकर शहीदों भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।
पुलवामा हमले में शहीद जवानों को लिए रविवार को कई जगह श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुए। शहर के शहीद दामोदार दास पार्क में जनसंख्या समाधान फांउडेशन की ओर से कार्यक्रम हुआ। इससे पहले गांधी स्टेडियम रोड पर कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च गांधी स्टेडियम से शुरू होकर शहीद दामोदारदास पार्क पहुंचकर समाप्त हुआ। इसके अलावा कई स्थानों में बड़ों के साथ बच्चों ने भी कैंडल जलाकर शहादत का नमन किया। इस मौके पर जगदीश सक्सेना, स्वतंत्र देवल, दीपक सक्सेना, जितेंद्र गुप्ता, राघवेंद्र नाथ मिश्रा, अर्जुन सिंह टेल्लानी, अनुराग मिश्रा, हितेश शुक्ला, अभिषेक पांडे, शिवम कश्यप आदि मौजूद रहे। गरुड़ वॉरियर्स डिफेंस एकेडमी कार्यालय पर भी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इसमें सतीश शर्मा, संजीव सक्सेना, रेनू शर्मा, रामानुज अवस्थी मौजूद रहे। इधर, शहर की आवास विकास कॉलोनी के निवासी नानू फौजी ने अपने आवास कार्यालय पर बाल टीम को एकत्रित कर उन वीर शहीद जवानों को याद किया।
पूरनपुर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर नगर में रामलीला मैदान और अशोक कॉलोनी स्थित मंदिर प्रांगण में पुलवामा में हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इसमें श्रीपाल शर्मा, अंशु गुप्ता, जितेंद्र, आशीष, गौरव आशीष शुक्ला, मनोज पासवान, आदित्य मोहन, विष्णु वर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
मझोला यूथ क्लब की ओर से रविवार को पुलवामा कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। खिलाड़ियों ने दो मिनट का मौन धारण किया गया।