{"_id":"626309fc5431c3123c48c3f8","slug":"pucca-house-car-in-the-courtyard-now-free-ration-will-be-closed-pilibhit-news-bly4824158119","type":"story","status":"publish","title_hn":"पक्का मकान, आंगन में कार...अब बंद होगा फ्री का राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पक्का मकान, आंगन में कार...अब बंद होगा फ्री का राशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। जिले में कई हजार राशन कार्ड धारकों को फ्री का राशन मिलना जल्द बंद हो जाएगा। उनके राशन कार्ड भी निरस्त कर दिए जाएंगे। विभाग ऐसे लाभार्थियों को तलाश रहा है जो अपात्र होकर भी गरीबों का हक मारकर मुफ्त का राशन ले रहे हैं। विभाग ने इसके लिए पूरे जिले में सर्वे कराना शुरू कर दिया है। विभाग का कहना है कि इस तरह के कई हजार राशन कार्ड होने का अनुमान है। उनको निरस्त किया जाएगा।
जिले में बड़ी संख्या में ऐसे राशन कार्ड धारक हैं जो पात्र नहीं हैं। उनके पास चार पहिया गाड़ी, बड़े मकान और जमीनें हैं। उसके बावजूद उनको पात्र सूची में रखकर राशन कार्ड जारी कर दिए गए। जबकि दूसरी तरफ तमाम पात्र लोग हैं जिनके पास अभी तक राशन कार्ड नहीं बने। सरकार की मंशा है कि ऐसे अपात्रों को बाहर करके पात्र लोगों के राशन कार्ड बनाए जाएं और सिर्फ उन्हीं को राशन दिया जाए। शासन के निर्देश पर विभाग सर्वे कराना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि जिले में अपात्रों की संख्या कई हजार हो सकती है। बता दें कि किसान सम्मान निधि में भी तमाम अपात्रों को लाभ मिल रहा था, सर्वे के बाद बीस हजार से ज्यादा लोगों को इससे बाहर किया गया था।
पूरनपुर की एक दुकान पर हो सकती है कार्रवाई
पूरनपुर की एक दुकान पर पूर्ति विभाग कार्रवाई कर सकता है। पिछले दिनों जिला पूर्ति अधिकारी विकास कुमार ने दुकान का निरीक्षण किया था। दुकानदार द्वारा निर्धारित तिथि के बाद राशन बांटा जा रहा था। उसके रजिस्टर में भी तमाम खामियां मिलीं। लाभार्थियों ने शिकायत की थी। मामले की जांच कर डीएसओ ने कार्रवाई के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन
सर्वे कराया जा रहा है। जो अपात्र होंगे उनके राशन कार्ड काटे जाएंगे और जो पात्र होंगे उनको जोड़ा जाएगा। सर्वे की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही बताया जा सकेगा कि कितने अपात्र हैं। पूरनपुर की एक दुकान पर जांच की थी। वहां कुछ गड़बड़ियां मिली हैं। उसकी रिपोर्ट डीएम कार्यालय भेज दी है।
- विकास कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी