{"_id":"593d47e34f1c1b2e6a9bee71","slug":"public-toilets-will-be-built-in-urban-areas","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरीय क्षेत्र में बनेंगे सार्वजनिक शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरीय क्षेत्र में बनेंगे सार्वजनिक शौचालय
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sun, 11 Jun 2017 07:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहरी क्षेत्र में भी शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा साथ ही जर्जर हो चुके शौचालयों का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। इतना ही नहीं यदि रोडवेज व रेेलवे को आवश्यकता होती तो प्रशासन इन दोनों स्थानों पर शौचालयों का निर्माण अथवा जीर्णोद्धार कराएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता मिशन पर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद काम तेज हुआ है। स्वच्छता मिशन के तहत जहां एक ओर गांव को ओडीएफ किया जा रहा है वहीं अब शहरों को भी आम जनता के लिए सार्वजनिक शौचालय निर्माण कराने की योजना है। एडीएम अजयकांत सैनी ने बताया कि शहर सहित कई नगरीय क्षेत्र में आज भी सार्वजनिक शौचालय नहीं है जिससे लोगों को दिक्कत होती है। इसके लिए नगरपालिका व नगर पंचायतों में जमीन की तलाश की सार्वजनिक शौचालय बनवाए जाएंगे। इसमें मलिन बस्तियों पर विशेष फोकस रहेगा। नए शौचालय बनवाने के साथ पूर्व में बने सार्वजनिक शौचालयों का जीर्णोद्धार भी कराने की योजना है। इसके तहत जर्जर हो चुके सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्थाओं को बेहतर किया जाएगा।
विज्ञापन