फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Public facilities locked in the main market

मुख्य बाजार में जन सुविधाओं पर ताला

Wed, 06 Jul 2022 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Public facilities locked in the main market
उपाधि कॉलेज के पास बंद पड़ा सार्वजनिक शौचालय। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। चावला चौराहे के निकट स्टेशन रोड पर मुख्य बाजार में महिला शौचालय पर ताला लगा है। पुरुष शौचालय टूटा-फूटा पड़ा है। ग्राहक और दुकानदार परेशान होते हैं। सार्वजनिक स्थलों पर सुविधाएं मुहैया कराने की जिम्मेदारी नगर पालिका परिषद की है लेकिन कोई अधिकारी और कर्मचारी इस ओर ध्यान देने वाला नहीं है।
विज्ञापन

प्रमुख बाजारों में किराना बाजार, जेपी रोड, स्टेशन रोड, गल्ला मंडी, चौक बाजार, लोहा मंडी में ग्राहक और दुकानदारों के लिए सबसे बड़ी समस्या यह है कि न तो शुद्ध पेयजल का कोई इंतजाम है और न ही सार्वजनिक स्थलों पर शौचालय बनाए गए हैं। बाजार में मिले ग्राहकों और दुकानदारों से बातचीत की गई तो वे बोले- ट्रैफिक जाम से होने वाली समस्या को किसी तरह से लोग झेल लेते हैं लेकिन अगर किसी शौच जाने की जरूरत पड़ जाए तो बाजार में शौचालय का कोई इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन

राम स्वरूप पार्क में शौचालय है लेकिन पार्क का मुख्य द्वार बंद रहता है। ग्राहक और दुकानदार उसका इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। महिला ग्राहकों को और भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यह मुद्दा पिछले दिनों महिला शिक्षक संघ ने उठाया था। संगठन की जिलाध्यक्ष अनीता तिवारी पालिकाध्यक्ष से मिलीं थीं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनूप अग्रवाल ने कहा कि इस मुद्दे पर बृहस्पतिवार को उनका एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं जिम्मेदार
नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि नगर में आठ शौचालय बनाए जाने हैं। प्रमुख बाजारों में जो जमीन पालिका के पास है। उसमें भी चार सार्वजनिक शौचालय बनाए जाएंगे। बजट मंजूर होने पर काम शुरू हो सकेगा।
समस्या के समाधान के लिए तय हो जवाबदेही
कारोबारी आकाश शर्मा ने कहा कि बाजार में जनसुविधाओं का अभाव है। इससे न सिर्फ ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, बल्कि दुकानदार भी परेशान रहते हैं। खासकर महिलाओं को बहुत मुश्किल होती है। व्यापारी जितेंद्र कुमार और इलेक्ट्रानिक उपकरणों के विक्रेता नूर मोहम्मद ने कहा कि जनता की समस्याओं के प्रति जिम्मेदारों की जवाबदेही जरूरी है। सुदेश कुमार ने कहा कि चावला चौराहे के निकट स्टेशन रोड पर बने शौचालय बने हैं। उनकी हालत ही ठीक नहीं है। यहां महिला शौचालय पर ताला लगा है। पुरुषों के लिए बना शौचालय टूटा पड़ा है। पानी की लीकेज दिनभर होती है, पर कोई ध्यान देने वाला नहीं है। कृष्ण कुमार पटेल ने कहा कि व्यापार मंडल ने भी इस मुद्दे को उठाया पर समाधान निकल नहीं पाया।

लाखों खर्च करके बनाया शौचालय, अब लगा है ताला
उपाधि कॉलेज के निकट स्थित नगर पालिका के सार्वजनिक शौचालय पर भी ताला लगा है। पड़ोस में रहने वाले रोहित राजपूत का कहना है कि 2019 में शौचालय बना था। इसे नियमित रूप से संचालित करने का कोई इंतजाम नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed