फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   PTR buzzing with tourists, tiger seen

Pilibhit News: सैलानियों से पीटीआर गुलजार, बाघ का हुआ दीदार

Tue, 02 Jan 2024 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 02 Jan 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
PTR buzzing with tourists, tiger seen
पीलीभीत। नए साल का जश्न मनाने के लिए आने वाले सैलानियों से सोमवार का दिन पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) गुलजार रहा। सोमवार को सुबह से ही मुस्तफाबाद से लेकर चूका बीच तक पर्यटकों की भीड़ दिखाई दी। जंगल भ्रमण के दौरान सैलानियों को बाघ का भी दीदार हुआ। करीब 300 से अधिक लोगों ने चूका बीच का भ्रमण किया। तमाम स्कूलों के बच्चे भी घूमने पहुंचे।
विज्ञापन

चूका बीच के भ्रमण के लिए सैलानियों में उत्साह पहले से ही देखा जा रहा था। नए साल पर इसमें और इजाफा हो गया। यहां की हटें भी 10 जनवरी तक बुक हो गई हैं। तीन दिन बाद धूप खिलने से सैलानियों की खुशी देखते ही बन रही थी। भीड़ के कारण मुस्तफाबाद में वाहनों की लंबी कतार लग गईं। दूसरी शिफ्ट में जंगल सफारी के सभी वाहन बुक हो गए। जंगल भ्रमण के दौरान सुबह की शिफ्ट में पर्यटकों को बाघ दिखा तो उनका रोमांच और बढ़ गया।
विज्ञापन



बाइफरकेशन और डैम क्षेत्र में परिवार साथ ली सेल्फी

फोटो- 23
फ्री पिकनिक स्पॉट बाइफरकेशन में घूमने वालों की अधिक भीड़ रही। सुबह से ही लोग यहां आने लगे। गेस्ट हाउस से लेकर पुल क्षेत्र में लोगों का हुजूम लगा रहा। लोग परिजनों के साथ सेल्फी लेते नजर आए। शारदा डैम क्षेत्र में भी सैलानी प्राकृतिक नजारे का आनंद लेने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन



मानसी 24
चूका बीच की खूबसूरती के साथ बाघ का दीदार करने की तमन्ना लेकर पहली बार पीटीआर घूमने आए हैं। नए साल का स्वागत कर यादगार बनाया। - मानशी

फोटो- 25
नए साल पर स्कूल के दल के साथ चूका बीच घूमने के लिए आए हैं। यह पहला ऐसा मौका है, उम्मीद है कि बाघ के भी दीदार होंगे। - नाजिस
-----

वर्जन
पर्यटकों की सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है। चार प्वाइंट बनाकर वन दरोगाओं को व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कुछ दिन तक पर्यटकों की संख्या बढ़ी रहने की उम्मीद है। - सहेंद्र यादव, रेंजर महोफ

-----

पुलिस ने हुड़दंगियों को फटकारा, कई का चालान
कलीनगर। दोपहिया और चार पहिया वाहनों पर सवार होकर सैलानी बाइफरकेशन पहुंचे। दिनभर जाम की स्थिति बनी लगी रही। माधोटांडा पुलिस व्यवस्थाओं को संभालने में जुटी रही। इस दौरान कई बुलेट बाइक सवार हुड़दंग करते हुए नजर आए। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए उनके चालान भी किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed