फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Providing buses on local routes is a challenge

Pilibhit News: स्थानीय मार्गाें पर बसें उपलब्ध कराना चुनौती

Sun, 13 Oct 2024 02:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Providing buses on local routes is a challenge
पीलीभीत का रोडवेज बस स्टैंड।संवाद
पीलीभीत। दिवाली समेत आगामी त्योहारों पर आमजन को स्थानीय मार्गों पर रोडवेज बसों की बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए परिवहन निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। फिलहाल स्थानीय मार्गों पर बसें उपलब्ध कराना उसके लिए चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन

स्थानीय डिपो से 103 बसों का संचालन किया जाता है। इसमें सबसे ज्यादा बसों का संचालन दिल्ली मार्ग पर किया जाता है, जबकि लखनऊ, आगरा, रुद्रपुर, हरिद्वार, कानपुर सहित अन्य इलाकों में नाममात्र को ही बसों का संचालन किया जाता है।
विज्ञापन

यह बसें इन स्थानों से आकर मुख्यालय तक तो जाती हैं, लेकिन बीसलपुर, पूरनपुर, अमरिया, बिलसंडा, न्यूरिया, कलीनगर सहित अन्य इलाकों में इनका संचालन नहीं किया जाता। ऐसे में यात्री जिला मुख्यालय तक तो आसानी से पहुंच जाते हैं, लेकिन उन्हें स्थानीय मार्गों पर जाने के लिए समस्या का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
स्थानीय मार्गों पर फेरे बढ़ाए जाने का दावा
अधिकारियों का दावा है कि स्थानीय मार्गों पर फेरों को बढ़ाकर यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा, यह फेरे कब तक बढ़ाए जाएंगे फिलहाल इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

-
ये भी जानें
दिल्ली के लिए 45, कानपुर, आगरा, हरिद्वार के लिए एक-एक, लखनऊ के लिए 03, टनकपुर के लिए 08, मथुरा और अलीगढ़ के लिए 2-2, पूरनपुर के लिए 4, बीसलपुर के लिए 6 बसों का संचालन
--
त्योहारों के मद्देनजर यात्रियों के लिए बसों का प्रबंध किया जा रहा है। स्थानीय मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।
- पवन कुमार श्रीवास्तव, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed