{"_id":"6a1b43d788bfcb25c40726cb","slug":"protests-were-held-over-negligence-in-flood-control-work-work-was-stopped-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-160722-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बाढ़ नियंत्रण कार्यों में लापरवाही पर किया प्रदर्शन, रुकवाया कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बाढ़ नियंत्रण कार्यों में लापरवाही पर किया प्रदर्शन, रुकवाया कार्य
विज्ञापन
नगरिया खुर्द कला में बाढ़ कार्यों में लापरवाही को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलीनगर। तहसील क्षेत्र के नगरिया खुर्द कला में शारदा नदी किनारे चल रहे बाढ़ नियंत्रण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधान विवेकानंद सरकार के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मानकों की अनदेखी कर रेत के ऊपर ही वायरक्रेट में पत्थर भरकर डाले जा रहे हैं। इससे निर्माण कार्य पहली ही बरसात में बह सकता है। ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से जांच कराने की मांग की।
शारदा नदी के दाहिने किनारे पर नगरिया खुर्द कला क्षेत्र में सिंचाई विभाग की शारदा सागर खंड की ओर से बाढ़ नियंत्रण कार्य कराए जा रहे हैं। शनिवार को कार्याें में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। ग्राम प्रधान विवेकानंद सरकार, ग्राम पंचायत सदस्यों व बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन किया और निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए। ग्रामीणों का आरोप था कि ठोकर संख्या-28 पर रेत के ऊपर ही वायरक्रेट में पत्थर भरकर डाले जा रहे हैं।
उनका कहना था कि यदि इसी प्रकार कार्य कराया गया तो पूरी संरचना पहली ही बरसात में शारदा नदी की भेंट चढ़ सकती है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि शारदा सागर खंड के सहायक अभियंता समेत अन्य जिम्मेदारों की गैरमौजूदगी में कार्य कराए जा रहे हैं। इससे ठेकेदार और मजदूर मनमाने ढंग से काम कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना था कि शनिवार को भी कोई जिम्मेदार मौके पर नहीं था। आरोप लगाया कि केवल ठोकर संख्या-28 ही नहीं, बल्कि नगरिया कट, जंगल भौजी और डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में भी बड़े पैमाने पर अनियमितताएं बरती जा रही हैं। संवाद
विज्ञापन
-- -
सहायक अभियंता के मनाने के बाद माने ग्रामीण
प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि निर्माण कार्य में सुधार नहीं किया गया तो वे उच्चाधिकारियों से शिकायत करने के साथ धरना-प्रदर्शन भी शुरू करेंगे। इस दौरान कुछ समय के लिए कार्य भी रुकवा दिया गया। बाद में सिंचाई विभाग के एक अवर अभियंता व ठेकेदार के प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। सहायक अभियंता ने बताया कि निर्माण कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुसार, कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि यदि कहीं कोई कमी दिखाई दे रही है तो उसे तत्काल दूर कराया जाएगा। आश्वासन के बाद कार्य पुनः शुरू करा दिया गया।