{"_id":"5f0dfc948ebc3e63b77a000d","slug":"protest-pilibhit-news-bly412753053","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय की मांग पर दोपहर तक हड़ताल पर रहे सफाई कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय की मांग पर दोपहर तक हड़ताल पर रहे सफाई कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। नगरपालिका के आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों की समस्या का समाधान नहीं हो सका है। मानदेय न मिलने पर कर्मचारियों ने एक बार फिर काम बंद करके जलकल कार्यालय परिसर में एकत्र होकर नाराजगी जताई। ईओ और सफाई निरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर 21 जुलाई तक मानदेय दिलाने का आश्वासन दिया। इस पर दोपहर बाद कर्मचारी काम पर लौट आए।
नगरपालिका में आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों का चार माह का मानदेय बकाया है। ऐसे में कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट गहराया हुआ है। इसे लेकर कई बार अधिकारियों से बात की गई, लेकिन समाधान नहीं हो सका। मंगलवार को कर्मचारी कोतवाली के नजदीक स्थित जलकल कार्यालय परिसर में एकत्र हुए और काम बंद कर दिया। हड़ताल पर जाने की चेतावनी दे डाली। पहले सफाई निरीक्षक साबिर अली, आबिद अली ने मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया, मगर बात नहीं बनी। बाद में ईओ निशा मिश्रा ने बातचीत की और 21 जुलाई का तक खाते में मानदेय भिजवाने का आश्वासन दिया। तब जाकर कर्मचारी काम पर वापस आए। ईओ ने बताया कि ठेकेदार को मानदेय खाते में भिजवाने के निर्देश दिए हैं। सफाई नायकों को समय से कर्मचारियों की हाजिरी शीट उपलब्ध करने को कहा गया है।