फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   protest

साथी से हुई अभद्रता पर भड़के बिजली संविदाकर्मी, ढाई घंटे रोका काम

Sun, 28 Jun 2020 06:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
protest
पीलीभीत। चार दिन पूर्व लाइनमैन द्वारा शराब के नशे में संविदा कर्मचारी से की गई अभद्रता का मामला तूल पकड़ गया। शनिवार को गुस्साए संविदा कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठ गए। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने बातचीत के बाद दोनों पक्षों में सुलह कराई। करीब ढाई घंटे बाद मामला शांत हो सका।
विज्ञापन

पावर कॉरपोरेशन के भोपतपुर सब स्टेशन पर तैनात संविदाकर्मी मुकेश कुमार की 23 जून की रात शराब के नशे में धुत लाइनमैन ने पिटाई कर दी थी। इस मामले में पुलिस को तहरीर दी गई थी, मगर पुलिस ने जांच के नाम पर टाल दिया था। उधर, जेई ने विभागीय कार्रवाई के लिए रिपोर्ट बनाकर एक्सईएन को भेज दी थी। इस मामले में चार दिन बाद कार्रवाई न होने पर शनिवार सुबह संविदाकर्मी एकजुट हो गए। लाइनमैन पर कार्रवाई की मांग करते हुए सब स्टेशन परिसर में प्रदर्शन कर नारेबाजी शुरू कर दी। मांग पूरी होने तक कार्य बहिष्कार का एलान कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रदर्शनकारी संविदाकर्मियों से बातचीत की गई। फिर दूसरे पक्ष को भी बुलाया। काफी देर चली बातचीत के बाद आखिरकार सुलह कराने में पुलिस कामयाब रही। इंस्पेक्टर कमल सिंह ने बताया कि संविदाकर्मियों से बातचीत के बाद दोनों पक्षों की सुलह हो गई है। अब कोई विवाद नहीं है। उधर, पावर कॉरपोरेशन के जेई साबिर खान ने बताया कि संविदाकर्मियों ने बीते दिनों हुई घटना को लेकर कार्य बहिष्कार किया था। पुलिस ने सुलह करा दी है। सभी कर्मचारी काम पर वापस आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed