फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Protest for salery

मानदेय न मिलने से हड़ताल पर आउटसोर्स सफाई कर्मचारी, मचा हड़कंप

Wed, 08 Jul 2020 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 12:40 AM IST
विज्ञापन
Protest for salery
पीलीभीत। नगर पालिका में पांच महीने से आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों को मानदेय नहीं मिला है। इस पर मंगलवार सुबह कर्मचारियों ने काम बंद करके हड़ताल की घोषणा कर दी। दूसरी ओर बारिश से शहर मे फैली गंदगी की शिकायतें आने लगीं। इससे नगरपालिका में हड़कंप मच गया। अफसरों ने सफाई कर्मियों को मानदेय जल्दी खाते में भिजवाने का आश्वासन दिया। उसके बाद कुछ कर्मचारियों ने काम शुरू कर दिया, मगर बाकी मानदेय आने के बाद ही काम पर लौटने की बात कहकर अड़ गए। फिलहाल, नगरपालिका में खींचतान जारी थी।
विज्ञापन

नगरपालिका में आउटसोर्सिंग में 200 सफाई कर्मचारी काम करते हैं। इन्हें फरवरी से जून तक का मानदेय ठेकेदार ने नहीं दिया। मंगलवार सुबह आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों ने काम पर आने से मना कर दिया और हड़ताल की घोषणा कर दी। दूसरी ओर सोमवार आधी रात से बारिश होने से शहर में कई स्थानों पर कीचड़ और गंदगी फैल गई। पालिका के अधिकारियों के पास लोगों के फोन आने शुरू हो गए। हड़ताल की जानकारी मिलते ही नगरपालिका के अफसर वाटर वर्क्स पहुंचे और कर्मचारियों को मानदेय जल्द भुगतान का आश्वासन दिया। मगर, कर्मचारी काम पर लौटने को तैयार नहीं हुए। उसके बाद नगरपालिका अफसरों ने कर्मचारियों के मानदेय के संबंध में ठेकेदार से फोन पर बात की। ठेकेदार ने फरवरी से मई तक का भुगतान उनके खाते में डालने की बात कही। ठेकेदार का कहना था कि नगरपालिका ने जून का भुगतान उसे ही नहीं किया है तो वह सफाई कर्मियों को मानदेय कहां से दे। कुछ कर्मचारी ठेकेदार की बात से संतुष्ट होकर आधे दिन बाद काम पर लौट आए, मगर, बाकी ने कहा कि वह मानदेय खाते में पहुंचने के बाद ही काम पर लौटेंगे।
विज्ञापन

आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों का दो माह के मानदेय का भुगतान कर दिया गया है। फंड न होने की वजह से मानदेय देने में दिक्कत आ रही है। समस्या सुलझाने में लगे हैं। जल्द ही सभी सफाई कर्मी काम पर लौटेंगे। - निशा मिश्रा, अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed