फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   protest for road

सार्वजनिक रास्ता बंद करने पर सुरभि कॉलोनी में हंगामा

Tue, 24 Mar 2020 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 01:34 AM IST
विज्ञापन
protest for road
पीलीभीत। सार्वजनिक रास्ते पर दरवाजा लगाने पर सुरभि कॉलेनी में हंगामा हो गया। कॉलोनी के बाहर की तरफ रहने वाले परिवारों ने विरोध किया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने गेट खुलवा दिया। मामले का समाधान दिवस में सुनवाई कर निस्तारण का भरोसा दिलाया। तब तक सभी को कोरोना वायरस के अलर्ट के चलते शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। इस पर सभी मान गए।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के सुरभि कॉलोनी के रहने वाले दिनेश गौड़ ने बताया कि उनकी कॉलोनी का एक आम रास्ता तीन दशक पुराना है। इसमें सुरक्षा के लिहाज से कुछ समय पहले एक लोहे का दरवाजा लगवाया गया था। उस वक्त तय किया गया था कि एक चौकीदार रखा जाएगा, लेकिन रास्ता बंद नहीं होगा। अब आरोप है कि कॉलोनी के भीतरी हिस्से में रहने वाले कुछ परिवार एकजुट होकर रास्ता बंद कर रहे हैं। इसको लेकर कई दिनों से कोशिशें की जा रही हैं, जबकि ऐसे में बाहर की तरफ रहने वाले 15 परिवारों का दशकों पुराना रास्ता बंद हो जाएगा। सोमवार सुबह दरवाजा बंद कर ताला डाल दिया गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में यूपी 112 और सुनगढ़ी थाने से पुलिसकर्मी पहुंच गए। दोनों पक्षों को सुनने के बाद पुलिस ने बंद किया गया दरवाजा खुलवा दिया। चौकी प्रभारी गौरव विश्नोई ने बताया कि मामले को समाधान दिवस में सुनवाई के लिए रखा जाएगा। इसमें दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed