फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Protest against the suspension of the planned movement strategy

निलंबन का विरोध करते हुए बनाई आंदोलन की रणनीति

Fri, 03 Jul 2015 10:40 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Fri, 03 Jul 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन
Protest against the suspension of the planned movement strategy
यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रदेश कार्यकारिणी की हुई बैठक में प्रदेश महामंत्री को शासन द्वारा किए गए निलंबन का विरोध करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए प्रदेश स्तर पर आंदोलन चलाने की रणनीति तय की गई।
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री हीरेश सरन सक्सेना के निलंबन की जानकारी पर प्रदेश कार्यकारिणी के तमाम पदाधिकारी शुक्रवार सुबह उनके कैंप कार्यालय पहुंचे। यहां हुई बैठक में प्रदेश महामंत्री के निलंबन व शासन की लिपिक विरोधी कार्यप्रणाली के कारण प्रदेश अध्यक्ष प्रेम कुमार सिंह द्वारा दिए गए त्यागपत्र व लिपिकों के स्थानांतरण पर चर्चा कर रणनीति तय की गई।
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के इस्तीफे को सर्वसम्मति से नामंजूर कर दिया गया। प्रदेश महामंत्री का किए गए निलंबन का भी विरोध करने का निर्णय लिया गया। आगामी आंदोलन चलाने को प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री को अधिकृत किया गया। प्रदेश पदाधिकारियों ने  कहा कि प्रदेश में उच्च पदों पर आसीन अधिकारी मनमानी कर हिटलरशाही रवैय्या अपनाए हुए हैं। जिस संघ किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। जल्द ही प्रदेश भर में लिपिक संवर्ग की एक रैली बुलाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश संरक्षक सीवी यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष वीके सैनी, संजय दीक्षित, प्रदेश संगन मंत्री शैलेष श्रीवास्तव, सुरेश बाल्मीकी, जफर नवाब, प्रदेश कोषाध्यक्ष नाहिद खान, प्रदेश संयुक्त मंत्री मुकेश पांडे, एसके सैनी, देव कुमार, रामबाबू, वासुदेव गंगवार, राजीव सिन्हा, राजेश कुमार समेत प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed