{"_id":"5fdf91f08ebc3e3c4f42e971","slug":"protest-against-police-pilibhit-news-bly430889774","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के उत्पीड़न से परेशान मीट विक्रेताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के उत्पीड़न से परेशान मीट विक्रेताओं ने किया प्रदर्शन
बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
बीसलपुर में पुलिस के विरोध में प्रदर्शन करते मीट विक्रेता।
- फोटो : PILIBHIT
Link Copied
बीसलपुर। नगर के मीट विक्रेताओं ने पुलिस के उत्पीड़न से परेशान होकर हड़ताल पर जाने के बाद रविवार को मोहल्ला हबीबुल्ला खां जनूबी में एक बारात घर के सामने प्रदर्शन और नारेबाजी की।
विज्ञापन
नगर के करीब 30 मीट विक्रेता रविवार सुबह मोहल्ला हबीबुल्ला खां जनूबी के एक बारात घर के सामने एकत्रित हुए। फिर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। मीट विक्रेताओं का कहना था कि पुलिस के कुछ सिपाही कई दिनों से बेवजह उत्पीड़न कर रहे हैं। आए दिन सुविधा शुल्क मांगते हैं। न देने पर थाने ले जाकर परेशान किया जाता है। इसी से आहत होकर दुकानें बंद रखकर प्रदर्शन करने की बात कही। यह भी बताया कि सोमवार को एसपी सेे मुलाकात की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में गुलाम शरीफ, महताब, जीशान, पप्पू, खालिद, हसीद, अकील, मंगल आदि थे। उधर, कोतवाल सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस पर लगाए गए आरोप गलत हैं। अगर कोई शिकायत संज्ञान में आती है तो निष्पक्ष जांचकर कार्रवाई कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।