फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Prosecution of former minister suspended on the assurance of administration

प्रशासन के आश्वासन पर पूर्वमंत्री का अनशन स्थगित

Fri, 18 Aug 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Fri, 18 Aug 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
Prosecution of former minister suspended on the assurance of administration
anshan - फोटो : amar ujala
पूर्व सीएम के दूत बनकर पहुंचे एमएलसी ने की मध्यस्थता
विज्ञापन

जिले में बाघ के हमलों की बढ़ती घटनाओं के विरोध में खूनी बाघ को नरभक्षी घोषित कर पकड़े जाने और पीड़ित परिवारों को मुआवजे आदि की मांग को लेकर पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा का तीन दिन से चल रहा आमरण अनशन प्रशासन के आश्वासन पर स्थगित हो गया। अनशन समाप्त कराने में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दूत बनकर पहुंचे एमएलसी अमित यादव रिंकू की भूमिका अहम रही। वन विभाग के अधिकारियों ने उनकी मांग से संबंधित बिंदुओं पर प्रगति की जानकारी दी। सिटी मजिस्ट्रेट ने पूर्व राज्यमंत्री और उनके साथ आमरण अनशन पर बैठे तीन अन्य कार्यकर्ताओं को जूस पिलवाकर अनशन तुड़वाया।

टाइगर रिजर्व की अव्यवस्थाओं, जंगल से बाहर आ रहे बाघों के हमलों से हो रही किसानों की मौत के विरोध में पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने नेहरू पार्क में 10 अगस्त से धरना शुरू किया था जो 15 अगस्त से आमरण अनशन में बदल गया था। उनके साथ ओवैस अली, प्रमोद सोनकर और नन्हेलाल भी आमरण अनशन पर बैठे। अनशन के तीसरे दिन एमएलसी अमित यादव रिंकू पीलीभीत पहुंचे और उन्होंने प्रशासन से भी फोन पर वार्ता की। इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश मिश्रा, सीओ सिटी धर्मसिंह मार्छाल, डीएफओ कैलाश प्रकाश और आदर्श कुमार नेहरू पार्क पहुंचे। सिटी मजिस्ट्रेट ने पूर्व मंत्री को बताया कि उनकी मांगों पर वन विभाग और प्रशासन गंभीर है। कई बिंदुओं पर कार्रवाई की जा चुकी है। डीएफओ कैलाश प्रकाश और प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी आदर्श कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि बाघ को नरभक्षी घोषित करने की उनकी मांग मान ली गई है। सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी ने भरोसा दिलाया कि जो मांगे अभी अधूरी रह गई हैं उन्हें भी पूरा करने का प्रयास प्रशासन करेगा। इस पर पहले पूर्व मुख्यमंत्री के दूत के रूप में अनशन स्थल पहुंचे एमएलसी अमित यादव उर्फ रिंकू ने पूर्व मंत्री से अनशन स्थगित करने का अनुरोध किया फिर सिटी मजिस्ट्रेट ने किया। इसके बाद पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा ने अपने समर्थकों को संबोधित कर कहा कि बुधवार शाम पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उनसे फोन पर वार्ता की थी। इसमें उन्होंने कहा था कि इस सरकार से ज्यादा उम्मीद रखने का कोई लाभ नहीं है। सिटी मजिस्ट्रेट ने जूस पिलाकर पूर्व मंत्री का अनशन तुड़वाया। अनशन स्थगित होने के बाद पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि अनशन स्थगित हुआ है, समाप्त नहीं किया है। जनता के हित में कोई भी कदम उठाना पड़ेगा तो वह पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख अरूण वर्मा, नरेंद्र मिश्रा कट्टर, जिला पंचायत सदस्य रामौतार हिटलर, धर्मेंद्र भदौरिया, हरीश वर्मा, धर्मेंद्र लोधी, राकेश द्विवेदी, कमाल, मंसूफ रजा, राजेश पटेल, हरप्रसद वर्मा, भारतवीर मौर्य, अफरोज मलिक, मुन्ने कुर्री, नेतराम वर्मा, पूरनलाल, सुखविंदर सिंह, हरजीत सिंह, रघुनंदन, गौरव वर्मा, होरीलाल वर्मा, शिवली, राजू शर्मा, रामप्रताप गंगवार व रामबहादुर यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed