फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Procession removal performance

जुलूस निकालकर भाजपा नेताओं ने किया प्रदर्शन

Wed, 25 Mar 2015 12:13 AM IST
पूरनपुर। पीलीभीत।
पूरनपुर। पीलीभीत। Updated Wed, 25 Mar 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
बारिश व ओलावृष्टि से बर्बाद हुए किसानों को प्रति एकड़ दस हजार रुपये की दर से मुआवजा देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला व राज्यपाल को संबोधित सात सूत्री ज्ञापन एसडीएम कार्यालय में सौंपा। ज्ञापन में मांगों के शीघ्र पूरा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


नगर के एक बारात घर से जुलूस की शक्ल में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए भाजपा कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय पहुंचे।

प्रदर्शनकारी भाजपा नेताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम कार्यालय में सौंपा। ज्ञापन में ओलावृष्टि से हुए नुकसान पर प्रति एकड़ दस हजार रूपये किसानों को मुआवजा देने, किसानों को खाद, बीज, दवाइयों के किट नि:शुल्क दिलवाने, दलित, पिछड़े विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति तत्काल खातोें में भिजवाने, न्यूरिया के गांव सिमरिया गेसू में दलित के घर मेें हमला कर मारपीट, तोड़फोड़, अपहरण के सभी 72 आरोपियों की गिरफ्तारी कराने, पूरनपुर-बंडा रूट पर 19 मार्च को बस पलटने से हुई घटना में मृतकों के परिवार वालों को पांच-पांच लाख और घायलों को एक-एक लाख का मुआवजा दिलवाने की मांग की गई है।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी भाजपाईयों ने ज्ञापन की एक प्रति सीओ ब्रजवीर सिंह को भी सौंपी। ज्ञापन देने वालों में भाजपा के नगराध्यक्ष मुकेश खंडेलवाल, ग्रामीण क्षेत्र के अध्यक्ष प्रणय वाजपेई बीनू, डॉ. हंसराम सिंह, सर्वेश वर्मा, पवन जायसवाल, नीरज प्रधान, अशोक राजा, आचार्य धर्म प्रकाश बौद्ध, सुनील वर्मा, सत्यप्रकाश पांडेय, अनुराग मिश्रा, पवन जायसवाल, पूरनलाल, दिलीप, अखिलेश, धर्मपाल वर्मा, प्रदीप वर्मा, प्रेमपाल राठौर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
आम आदमी पार्टी के विधि प्रकोष्ठ कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को चार सूत्रीय ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसलों का मुआवजा दिलवाने, भूमि अधिग्रहण कानून में संशोधन कर किसानों के अनुरूप बनाने और अधिग्रहण भूमि का बाजार मूल्य से छह गुना मूल्य दिलाने, पांच मार्च तक का गन्ना मूल्य भुगतान कराने, एक अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू कराने आदि की मांग की गई। ज्ञापन में अरजिंदर सिंह महल, अकील अहमद, आज्ञापाल सिंह, जसविंदर सिंह, कामरान आदि के हस्ताक्षर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed