फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Procession -e- Mohammadi 's Coordinating the administration

जुलूस-ए-मोहम्मदी की तैयारी में जुटा प्रशासन

Tue, 22 Dec 2015 11:06 PM IST
Purnpur
Purnpur Updated Tue, 22 Dec 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन

12वीं रबी उल अव्वल शरीफ पर निकलने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी की तैयारी पुलिस प्रशासन और नगर पालिका ने शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों की शांति व्यवस्था ड्यूटी लगा दी गई। पुलिस ने नगर के 45 सुअर पालकों को जबकि नगर पालिका ने 43 सुअर पालकों को नोटिस जारी कर बुधवार और गुरुवार को अपने पशु बाड़े में ही रखने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन

जुलूस-ए-मोहम्मदी 24 दिसंबर को निकाला जाएगा। इसको लेकर नगर के शेरपुर रोड, स्टेशन रोड सहित विभिन्न रोड़ों पर सजावट तेजी से चल रही है। कई स्थानों पर सजावटी तोरण द्वार बनाए गए हैं। स्टेशन रोड पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है, ताकि सजावट को नुकसान न हो।
विज्ञापन

जुलूस शांति पूर्वक निपटे, इसको लेकर पुलिस कर्मियों की जुलूस ड्यूटी लगा दी गई है। इंस्पेक्टर शक्ति सिंह ने बताया कि जुलूस आदि को लेकर नगर के 45 सुअर पालकों को नोटिस जारी कर बुधवार और गुरुवार को पशुओं को बाड़े में रखने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सुअरों के आवारा घूमते मिलने पर संबंधित सुअर पालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करवाई जाएगी। उधर, नगर पालिका प्रशासन ने नगर के 43 सुअर पालकों को नोटिस जारी किया है।  


व्यवस्थाएं दुरुस्त न होने पर रोष
पूरनपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की हाजी लाडले के प्रतिष्ठान में हुई बैठक में बारहवीं रबी उल अव्वल पर नगर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने और सुअरों के विचरण पर रोक न लगने पर रोष व्यक्त किया गया। बैठक में व्यवस्थाएं दुरुस्त न होने पर जुलूस के दिन जाम लगाकर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में हाजी लाडले, दुष्यंत शुक्ला, जितेंद्र गुप्ता, हरगोविंद  बाजपेई, राजेंद्र आर्य, अजमेर सिंह  छीना आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed