फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Problems listening to teachers

सरकार को हर हाल में पूरी करनी होगी मांगें

Wed, 08 Apr 2015 12:34 AM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Wed, 08 Apr 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
Problems listening to teachers
पूर्व शिक्षक
विज्ञापन
विधायक सुभाष चंद्र ने मूल्यांकन केंद्रों पर पहुंचकर शिक्षकों की समस्याएं सुनीं और उनका निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।

पूर्व शिक्षक विधायक मंगलवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र पर पहुंचे। यहां उन्होंने शिक्षकों से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनका निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षकों के हितों की सुरक्षा के लिए संगठन हमेशा तत्पर रहा है।

जिन मांगों को लेकर मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया गया, उन मांगों को पूरा करने के लिए अगर 22 अप्रैल तक शासनादेश जारी नहीं किया गया तो प्रदेशीय संघर्ष समिति अगला निर्णय लेगी। इसकी घोषणा 24 अप्रैल को इलाहाबाद में होने वाले धरना प्रदर्शन के दौरान की जाएगी।

कहा कि सरकार को हर हाल में शिक्षकों की मांगे पूरी करनी होंगी। इससे पूर्व उन्होंने गांधी स्मारक सुंदरलाल इंटर कॉलेज बिलसंडा, सरदार बल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज अमृता, एसकेजेपी इंटर कॉलेज, एसआरएम इंटर कॉलेज, बल्लभ भाई पटेल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमराकरोड़, आजाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मीरपुर वाहनपुर, देवदत्त शर्मा इंटर कॉलेज बरखेड़ा आदि कॉलेजों का भ्रमण कर प्रधानाचार्यों से वार्ता की।

इस दौरान उनके साथ माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के सह संयोजक डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी, डॉ. सुरेंद्र गंगवार, लक्ष्मीकांत शर्मा, राजपाल गौतम, टीएच खान, जिला संयोजक मदनलाल गंगवार, भवानी शंकर शर्मा, नरेंद्र सिंह, शरद गंगवार, सत्यपाल यादव आदि मौजूद रहे।
मांगें पूरी होने पर शिक्षकों ने मनाया जश्न
पीलीभीत। मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार कर रहे शिक्षक संगठनों ने मंगलवार को मांगे पूरी होने की जानकारी पर खुशी का इजहार किया और दोनों मूल्यांकन केंद्रों पर जाकर शिक्षकों का आभार जताया।

माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा और माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर लंबित मांगों को लेकर चल रहा मूल्यांकन कार्य बहिष्कार सोमवार शाम ही समाप्त कर दिया। इधर मंगलवार को तमाम शिक्षक नेता और शिक्षक राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में एकत्र हुए। यहां बैठक कर प्रांतीय नेता से मांगों को लेकर हुई वार्ता के संबंध में जानकारी दी। बताया कि सरकार ने छह माह के भीतर वित्तविहीन विद्यालयों को मानदेय देने, तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण और पारिश्रमिक बढ़ाने का आश्वासन दिया है। इस दौरान शिक्षकों ने खुशी का इजहार किया और दोनों मूल्यांकन केंद्रों पर जाकर साथी शिक्षकों का सहयोग के लिए आभार जताया। इस मौके पर वित्तविहीन शिक्षक महासभा के जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह पाल, जगदीश बाथम, प्रभात जायसवाल, हरगोविंद शर्मा, रामेश्वर प्रसाद गंगवार, महेंद्र पाल गंगवार,  नरेंद्र प्रताप सिंह, राम जानकी शुक्ला, अनीता जोशी, सुशीला देवी, आरपी राठौर, अल्पसंख्यक शिक्षक महासभा के अरविंद कुमार, उमाशंकर सरोज, मनोहरलाल, पूरन लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed