{"_id":"673f9b5312357f578f014136","slug":"problem-due-to-power-cut-in-the-city-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-125971-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शहर में बिजली कटौती से दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शहर में बिजली कटौती से दिक्कत
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के अलग-अलग मोहल्लों में बिजली कटौती का खेल चलता रहा। इससे कई इलाकों की बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई।
शहर के मोहल्ला तखान में शाम करीब साढ़े चार बजे कुछ घरों की बिजली गुल हो गई। इससे वहां के करीब 15-20 घरों को बिजली नहीं मिल सकी। मामले की जानकारी विद्युत निगम के कर्मचारियों को दी गई। इसके बाद मौके पर बिजली कर्मी पहुंचे और फाॅल्ट को ढूंढा। बावजूद कुछ ही घरों में बिजली आ सकी। शेष घरों में बृहस्पतिवार की दोपहर 12 बजे के आस-पास सप्लाई शुरू की जा सकी।
इसके अलावा दिन में चूने वाली गली में करीब डेढ़ बजे फेस खराब हो गया। इससे यहां करीब एक घंटे आपूर्ति प्रभावित रही। इसके अलावा शहर के मोहल्ला अशोक कॉलोनी, एकता नगर, नई बस्ती, निरंजन कुंज, अवध नगर, तुलाराम सहित कई मोहल्लों में बिजली कटौती के लोगों को परेशानी हुई। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि कुछ जगहों पर दिक्कत आई थी। जिसे सही करा दिया गया है। संवाद