{"_id":"5943d5de4f1c1bea258b4aa1","slug":"principal-gets-absent-in-inspection","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में प्रधानाचार्य अनुपस्थित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में प्रधानाचार्य अनुपस्थित मिले
Fri, 16 Jun 2017 06:28 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Fri, 16 Jun 2017 06:28 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण में प्रधानाचार्य अनुपस्थित मिले
Link Copied
एसडीएम जेपी चौहान ने शुक्रवार को एसआरएम इंटर कालेज का औचक निरीक्षण किया, जहां सफाई व्यवस्था अच्छी नहीं मिली। प्रधानाचार्य भी अनुपस्थित मिले। एसडीएम जेपी चौहान ने शुक्रवार को प्राधिकृत नियंत्रक की हैसियत से एसआरएम इंटर कालेज का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जरूरी अभिलेख देखे। प्रधानाचार्य शरद चंद्र सक्सेना अनुपस्थित मिले। पूछने पर लिपिक दीपक सैनी ने बताया कि प्रधानाचार्य अवकाश पर हैं लेकिन लिपिक उनका अवकाश प्रार्थना पत्र नहीं दिखा सका। निरीक्षण में सफाई व्यवस्था संतोष जनक नहीं मिलीे, जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। कालेज परिसर में खड़े रिक्शों के बारे में जानकारी करने पर पता चला कि नगर पालिका के अधिकारियों ने कॉलेज परिसर में अनाधिकृत रूप से लगभग 300 रिक्शे खड़े करवा रखे हैं। एसडीएम ने उसी समय फोन पर नगर पालिका परिसर के लिपिक मोहम्मद अकरम को रिक्शे तत्काल हटवाने के निर्देश दिए। निरीक्षण में बागवानी की स्थिति काफी खराब मिली। उन्होंने माली महबूब की कड़ी फटकार लगाई और बागवानी की स्थिति बेहतर रखने के निर्देश दिए। एसडीएम ने लिपिक को यह भी निर्देश दिया कि कालेज परिसर की सफाई बेहतर बनाई जाए, जिससे 21 जून को कालेज परिसर में विश्व योग दिवस अच्छे ढंग से मनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।