फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Primary Teachers ' Union election The launch occurred

प्राथमिक शिक्षक संघ चुनाव का हुआ शंखनाद

Sun, 09 Aug 2015 11:27 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Sun, 09 Aug 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
Primary Teachers ' Union election The launch occurred

जिले में प्राथमिक शिक्षक संघ की सात ब्लाक इकाइयों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई। रविवार को हुई नामांकन प्रक्रिया में अध्यक्ष के सात पदों को लेकर 20 शिक्षकों ने अपने पर्चे दाखिल किए। वहीं मंत्री पद के लिए 23 व कोषाध्यक्ष पद के लिए 17 शिक्षकों ने दावेदारी की।

विज्ञापन

ब्लाक संसाधन केंद्र मरौरी में रविवार सुबह से ही संभावित प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। करीब दस बजे विशेष पर्यवेक्षक/मंडलीय मंत्री मुकेश सिंह चौहान व प्रांतीय संगठन मंत्री हरीश बाबू शर्मा ने देखरेख में नामांकन प्रक्रिया शुरू की गई। सभी ब्लाकों से आए अध्यक्ष, मंत्री व कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने प्रस्तावक व समर्थकों के साथ अपने नामांकन दाखिल किए। नामांकन प्रक्रिया करीब एक बजे तक पूरी कर ली गई। प्रांतीय संगठन मंत्री हरीश बाबू शर्मा ने बताया कि अमरिया ब्लाक से अध्यक्ष व मंत्री पद के लिए पांच-पांच, कोषाध्यक्ष के लिए तीन शिक्षकों ने पर्चे दाखिल किए गए। वहीं बरखेड़ा ब्लाक में अध्यक्ष के लिए दो, मंत्री के लिए तीन कोषाध्यक्ष के लिए दो, बीसलपुर के लिए अध्यक्ष पद के लिए दो, मंत्री के लिए तीन, कोषाध्यक्ष के लिए एक, बिलसंडा ब्लाक में अध्यक्ष पद के लिए पांच, मंत्री के लिए दो, कोषाध्यक्ष के लिए तीन, ललौरीखेड़ा के लिए अध्यक्ष पद के लिए दो, मंत्री के लिए चार, कोषाध्यक्ष के लिए तीन नामांकन दाखिल किए गए। पूरनपुर ब्लाक के लिए अध्यक्ष पद के लिए दो, मंत्री पद के लिए पांच, कोषाध्यक्ष के लिए चार व मरौरी ब्लाक के लिए अध्यक्ष पद के लिए दो, मंत्री तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए एक-एक शिक्षक ने दावेदारी की।
विज्ञापन

000
तीन शिक्षक निर्विरोध निर्वाचित
विशेष पर्यवेक्षकों ने बताया कि मरौरी ब्लाक में मंत्री व कोषाध्यक्ष तथा बीसलपुर में कोषाध्यक्ष पद के लिए एक-एक नामांकन हुआ। ऐसे में मरौरी ब्लाक के मंत्री पद पर पवन सिन्हा, कोषाध्यक्ष पद पर मोहम्मद मियां वारसी निर्विरोध निर्वाचित हुए। बीसलपुर ब्लाक के लिए मोहम्मद आदिल खां निर्विरोध कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। निर्विरोध निर्वाचित हुए पदाधिकारियों को समर्थकों ने मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
11 को होगी नाम वापसी
मंडलीय मंत्री मुकेश चौहान ने बताया कि चुनाव की तिथियां भी घोषित कर दी गई है। 11 अगस्त को बीआरसी मरौरी में नाम वापसी की प्रक्रिया होगी। उन्होंने बताया कि बिलंसडा ब्लाक के मोहनस्वरूप का नामांकन निरस्त किया गया है।

यह होगी मतदान की तिथियां
ब्लाक             तिथि
अमरिया          20 अगस्त
पूरनपुर           25 अगस्त
बिलसंडा         27 अगस्त
बीसलपुर         31 अगस्त
ललौरीखेड़ा      03 सितंबर
मरौरी            07 सितंबर
बरखेड़ा          09 सितंबर


2376 मतदाता शिक्षक करेंगे मतदान  
ब्लाक           मतदाता शिक्षक
मरौरी            406
अमरिया         315
बीसलपुर        324
बिलसंडा        254
बरखेड़ा         271
ललौरीखेड़ा     390
पूरनपुर         416

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed