{"_id":"fc6857a2ba6348822f0f416f59337432","slug":"prerka-with-the-performance-demands-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेरकाें ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेरकाें ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
पीलीभीत।
Updated Wed, 11 Mar 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा प्रेरक संगठन के तत्वावधान में प्रेरकों ने मानदेय भुगतान समेत
विज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। बीएसए को संबोधित
ज्ञापन उनके कार्यालय में सौंपकर मांगों का निस्तारण कराने की मांग की।
प्रेरक संगठन के जिलाध्यक्ष अरविंद मिश्रा के नेतृत्व में तमाम प्रेरक बुधवार को बीएसए कार्यालय परिसर में एकत्र हुए। यहां प्रेरकों ने विभिन्न मांगों को लेकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद प्रेरकों ने बीएसए को संबोधित ज्ञापन उनके कार्यालय में सौंपा।
ज्ञापन में प्रेरकों का नवीनीकरण एक अप्रैल से स्वत: लागू कराने, मानदेय व प्रशिक्षण दिलवाने, कार्य कर चुके प्रेरकों से शपथपत्र न लगवाने, मानदेय में वृद्धि करने और शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की गई। ज्ञापन में 19 मार्च तक मांगें पूरी न होने पर 20 मार्च को बीएसए कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई।
प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ पिंकीरानी, जिला उपाध्यक्ष नरेश गंगवार, ब्लाक अध्यक्ष अतीक अहमद, अजमी बी, रामऔतार वर्मा, पप्पू सिंह, मोहनलाल, निर्मला मौर्य, रामकुमारी, हरप्यारी वर्मा, मुकेश कुमार, ओम शर्मा, पुष्पादेवी, पार्वती देवी, कमलेश कुमारी, हेमावती, ऊषा देवी, आरती आदि प्रेरक मौजूद रहे।