फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   prerakon ne haeeve kiya jaam

साक्षात्कार के विरोध में प्रेरकों ने हाईवे किया जाम

Tue, 27 Jun 2017 08:06 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 27 Jun 2017 08:06 PM IST
विज्ञापन
prerakon ne haeeve kiya jaam
प्रेरकों ने हाईवे किया जाम
नवीनीकरण प्रक्रिया से पूर्व साक्षात्कार लेने के विरोध में जिले भर के प्रेरकों ने जुलूस निकालकर टनकपुर हाईवे जाम कर दिया। आक्रोशित प्रेरकों ने हाईवे पर बैठकर धरना दिया। इस दौरान दो प्रेरकों की हालत बिगड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन प्रेरक मांग पूरी न होने तक जाम न खोलने की पर अड़े रहे। प्रेरकों ने सदर विधायक और एडीएम को ज्ञापन सौंपकर साक्षात्कार प्रक्रिया निरस्त कराने की मांग की। एडीएम ने प्रेरकों को साक्षात्कार न लेने का आश्वासन दिया। साक्षर भारत मिशन के तहत लोक शिक्षा केंद्रों पर तैनात प्रेरकों का प्रतिवर्ष नवीनीकरण किया जाता है। इस वर्ष भी नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन डीएम शीतल वर्मा ने नवीनीकरण से पूर्व प्रेरकों के साक्षात्कार लेने का आदेश दिया है। इसका प्रेरक संगठन विरोध कर रहे हैं। मंगलवार को प्रेरक एकता कल्याण समिति के बैनर तले जिले के कई प्रेरक नेहरू पार्क में एकत्र हुए। यहां से प्रेरकों ने जुलूस निकाला और सदर विधायक संजय गंगवार को ज्ञापन सौंपकर साक्षात्कार आदेश निरस्त कराने की मांग की। टनकपुर हाईवे पर होते हुए प्रेरक नकटादाना चौराहा पहुंचे और हाईवे पर धरना देकर जाम लगा दिया। तपती धूप में हाईवे पर बैठकर धरना शुरू कर दिया और डीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम के दौरान हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। इस बीच प्रेरक बनवारीलाल व सावित्री की हालत बिगड़ गई। इससे प्रेरकों में खलबली मच गई। हालांकि कुछ देर बाद दोनों की हालत ठीक हो गई। सूचना पर पहुंचे सीओ निशांक शर्मा ने प्रेरकों से जाम खोलने की बात कही। प्रदर्शनकारी प्रेरक मांग पूरी न होने तक जाम न खोलने पर अड़े रहे। सीओ सिटी ने प्रेरक संगठन के पदाधिकारियों को एडीएम से वार्ता करने को भेजा। वार्ता के दौरान प्रेरकों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपकर साक्षात्कार आदेश निरस्त कराने की मांग की। उन्होंने डीएम से बात करने के बाद ही कोई निर्णय लेने का आश्वासन दिया। एडीएम से वार्ता के बाद लौटे पदाधिकारियों ने जाम खुलवा दिया। इसके बाद प्रेरक पुन: नेहरू पार्क पहुंचे। इसके कुछ देर बाद नेहरू पार्क पहुंचे एडीएम अजयकांत सैनी ने प्रेरकों को साक्षात्कार न लेने का आश्वासन दिया और जल्द ही नवीनीकरण कराने की बात कही। आश्वासन के बाद प्रेरकों ने विरोध प्रदर्शन समाप्त कर दिया। विरोध प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष पिंकी रानी, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष अतीक अहमद, हरिओम, निर्मलादेवी, राकेश कुमार, यादराम, विवेक कुमार, अनिल कुमार, नंदकिशोर, मीनू गंगवार, प्रेमवती, प्रियंका,  नीरज गंगवार, चेतना, यशवंती, दयावती, रूबी, पुष्पा, कमलेश, गीतारानी, रचना,  ओमप्रकाश, नरेंद्र कुमार, बसंत, विपिन कुमार आदि रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed