फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Preparation to do fish auction contract for ten years in Sharda Dam

शारदा डैम में मछली नीलाम का ठेका दस साल के लिए करने की तैयारी

Mon, 02 May 2022 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Preparation to do fish auction contract for ten years in Sharda Dam
शारदा सागर डैम - फोटो : PILIBHIT
कलीनगर। शारदा सागर डैम में मछली नीलाम की अवधि दस साल के लिए करने पर जोर दिया जा रहा है। नीलामी लेने वाले ठेकेदारों की आपत्ति के बाद विभाग ने यह निर्णय लेकर नीलामी की तिथि आठ मई निर्धारित की है। दरअसल कोविड के दौरान डैम में मछली का नीलामी नहीं की गई थी। वहीं स्थानीय शिकारियों के लगातार शिकार करने से मछलियों की संख्या घटने के साथ कई प्रजातियां भी विलुप्त हो गईं।
विज्ञापन

22 किलोमीटर लंबे शारदा डैम में हर साल मत्स्य निगम मछली पकड़वाने नीलामी करता है। वर्ष 2021- 22 में करीब एक करोड़ 84 लाख रुपये में मछली का ठेका किया गया था। हालांकि कोविड के बढ़ते प्रकोप के चलते शिकार को तय अवधि से पहले ही बंद करना पड़ था। दो साल तक नीलामी भी नहीं हुई। इसका फायदा उठाकर स्थानीय मछली तस्करों ने खुलेआम नावों के सहारे मछली का शिकार किया। जिम्मेदार विभाग जानकारी के बाद भी अंजान बना रहा। बड़े पैमाने पर मछली का शिकार कर बाहर की मंडियों में बिक्री की जाती रही। नतीजतन लगातार शिकार होने से डैम में मछली की संख्या घटने के साथ कई प्रजातियां विलुप्त हो गईं। स्थिति सामान्य होने से बाद विभाग ने नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर तिथि निर्धारित की, लेकिन शर्तों के चलते नीलामी लेने वाले ठेकेदारों से तालमेल नहीं बैठ सका। इधर नीलाम करने के लिए पुन: 27 अप्रैल को तिथि निर्धारित कर तैयार की गई थी, लेकिन विभाग ने शर्त रखी की पूर्व में मछली का करीब 25 लाख बच्चा छोड़ा है। उसकी रकम को अदा करना होगा। ठेकेदार इस बात से नहीं सहमत नही थे। जलाश्य प्रभारी रामबाबू ने बताया कि मछली का नीलामी ठेके की अवधि अब दस साल के लिए करने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed