फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pregnant lady in pain

प्रसव पीड़ा से छटपटाती रही महिला, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Fri, 15 May 2020 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Pregnant lady in pain
माधोटांडा। एक बार फिर पुलिस का मानवीय चेहरा दिखा। पति के साथ घर जाने के लिए राजस्थान से पैदल आ रही महिला को सड़क पर ही प्रसव पीड़ा होने लगी। पता चलने पर पुलिस ने पहले तो एंबुलेंस मंगाई, न आने पर उन्होंने सरकारी जीप से सीएचसी भेजा। वहां महिला का तो इलाज हो गया, मगर उसके बच्चे की जान नहीं बचाई जा सकी।
विज्ञापन

कस्बा निवासी इमरान हुसैन अपने परिवार के साथ छह माह पहले राजस्थान में कारचोबी का काम करने गया था। लॉकडाउन में फंसने के बाद वह पत्नी सोनम के साथ घर के लिए निकल पड़ा। भरतपुर तक तो बस में आया। इसके बाद ट्रक और मेटाडोर से गुरुवार सुबह पीलीभीत पहुंचा। यहां किसी तरह कलीनगर तक वाहन मिल गया। मगर, कलीनगर से माधोटांडा के लिए वाहन न मिलने पर वह पत्नी के साथ पैदल ही घर के लिए चल पड़ा। खारजा नहर पुल के निकट पत्नी को प्रसव पीड़ा हुई तो सड़क किनारे लेट गई और चिल्लाने लगी। कस्बा इंचार्ज प्रकाश चंद शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने पहले एंबुलेंस को फोन किया तो वहां से रिस्पांस नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने कुछ दूरी पर खड़ी सरकारी जीप को बुलाकर महिला को पति के साथ सीएचसी भेजा।
विज्ञापन

महिला चार माह की गर्भवती थी। वह अपने पति के साथ राजस्थान से वापस लौट रही थी। वाहनों में चलने और उठने बैठने से गर्भ में समस्या पैदा हो गई। इसी से बच्चे की मौत हो गई। चिकित्सक महिला के उपचार में लगी हैं। -डॉ. विनीत यादव, प्रभारी चिकित्सक, माधोटांडा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed