फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   'Precious heritage of society elderly'

‘समाज की अनमोल धरोहर हैं बुजुर्ग’

Tue, 23 Feb 2016 11:34 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Tue, 23 Feb 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
 संत गाडगे जन कल्याण समिति की ओर से संत गाडगे जी महराज की 141वीं जयंती पर सदस्यों ने वृद्धाश्रम में पौधे रोपे और फल बांटे।
विज्ञापन

समिति के जिलाध्यक्ष लेखराज भारती के नेतृत्व में मंगलवार को समाज से जुड़े तमाम लोग रेलवे स्टेशन चौराहा स्थित नेहरू पार्क पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने को नेहरू पार्क की साफ सफाई की। इसके बाद समाज के लोगों ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों का हाल जाना और उन्हें फल बांटें। पौधरोपण भी किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमारे समाज में वृद्धजन समाज की अनमोल धरोहर हैं। हमें बुजुर्गों से प्रेरणा लेकर ही आगे बढना चाहिए, ताकि हम अपने कार्यों में सफल हो सके। उन्होंने समाज के लोगों से अपने पाल्यों को शिक्षित करने व एकजुट रहने का आह्वान किया। इस मौके पर संरक्षक डॉ. प्रमोद, ओमप्रकाश, ख्यालीराम, रामकरन, जिला महामंत्री महेंद्रपाल सिंह, सियाराम वर्मा, मान सिंह, रोहित, रामपाल सिंह, महेशचंद्र, संजीव सिंह, रामचरन लाल, मनोहरलाल, धर्मपाल, अंकित भारती, अजय कुमार, सतेंद्र कुमार, देवदत्त, सुरेश चंद्र, दयाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed