फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   pradhano ki baithak

अवैध बिजली उपयोग बंद कराएं ग्राम प्रधान

Fri, 30 Jan 2015 12:02 AM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Fri, 30 Jan 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
pradhano ki baithak
विद्युत लोड कम कर अवैध कनेक्शन बंद कराने के लिए चल रहे अभियान में
विज्ञापन
प्रधानों का सहयोग मांगा गया है। एसडीएम सदर रामप्रकाश ने प्रधानों से गांव में चल रहे अवैध कनेक्शन बंद कराकर वैध कराने की अपील की है।

मरौरी ब्लाक सभागार में एसडीएम की अध्यक्षता में ग्राम प्रधान, रोजगार सेवक, कोटेदार एवं लेखपालों की बैठक हुई। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता ने गांव में हो रही बिजली चोरी के आंकड़ों की जानकारी देकर गांव और समाज के हित में बिजली चोरी रोकने की अपील की।

उन्होंने बताया कि सात फरवरी को जिले के सभी सातों ब्लाक मुख्यालयों पर विद्युत कनेक्शन को विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं, जिसमें आवेदकों को जरूरी अभिलेख जमा करने पर तुरंत कनेक्शन दिया जाएगा। उन्होंने बताया जिले में 15 हजार नए बिजली कनेक्शन का लक्ष्य रखा गया है। इससे पूर्व एसडीएम ने कहा कि बिजली चोरी से हो रहे नुकसान को रोकने में प्रधानों की भूमिका अह्म है।

खंड विकास अधिकारी देवेंद्र कुमार ने नए बिजली कनेक्शन के लिए प्रधानों, रोजगार सेवकों एवं ग्राम पंचायत/विकास अधिकारियों को लक्ष्य भी दिए। बैठक में एडीओ आभास कुमार, एसडीओ विद्युत दीपक नेगी, ग्राम विकास/पंचायत अधिकारी लालबहादुर, रुपेश सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed