फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Power supply was disrupted for three hours due to a transformer fault.

Pilibhit News: ट्रांसफाॅर्मर में आए फॉल्ट से तीन घंटे आपूर्ति रही प्रभावित

Sun, 19 Jul 2026 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 19 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Power supply was disrupted for three hours due to a transformer fault.
पीलीभीत। शहर की छोटी मार्केट में रखे ट्रांसफॉर्मर में तकनीकी समस्या आने से तीन घंटे से अधिक एक हजार उपभोक्ताओं की आपूर्ति प्रभावित रही। इसके अलावा भी शहर के अलग स्थानों पर हुई बिजली कटौती की समस्या से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर में बिजली फॉल्ट व कटौती की समस्या से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद भी विभागीय अफसर बिजली फॉल्ट की समस्या का स्थाई समाधान नहीं करा पा रहे हैं। रविवार की दोपहर में शहर के छोटी मार्केट में रखे ट्रांसफॉर्मर में तकनीकी समस्या आने से लगभग करीब तीन घंटे से अधिक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन

इसके अलावा जीवनरेखा अस्पताल की ओर भी करीब एक घंटे तक आपूर्ति प्रभावित रही। वहीं चावला चौराहे की ओर खंभे पर आई समस्या से लोगों को आपूर्ति नहीं मिल सकी। साथ ही स्टेशन रोड, राजीव कॉलोनी, गांधी स्टेडियम रोड आदि इलाकों में फॉल्ट के चलते आपूर्ति प्रभावित रही। इसके साथ ही मोहल्ला आशोक कॉलोनी, नई बस्ती, तुलाराम, कुंवरगढ़, निरंजनकुंज, एकता नगर, रामबिहार, रामबाटिका, गोदावरी स्टेट, साहूकारा, अग्रवाल सभा आदि इलाकों में कटौती का सिलसिला जारी रहा। एक्सईएन आशीष यादव ने बताया कि कुछ इलाकों में दिक्कतें आई थी। सूचना के बाद टीम को भेजकर उन्हें सही करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed