फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Power supply disrupted in Puranpur, people troubled

Pilibhit News: पूरनपुर में बिजली आपूर्ति लड़खड़ाई, लोग परेशान

Sun, 18 May 2025 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 18 May 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted in Puranpur, people troubled
पूरनपुर। भीषण गर्मी में नगर की बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई है। जगह-जगह बिजली लाइन में खराबी से उपभोक्ताओं को शुक्रवार की शाम से शनिवार को पूरे दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्टेशन चौराहा पर पुलिस चौकी के सामने बिजली के खंभे से लटकी केबल में स्पार्किंग से आग लग गई। करीब 20 मिनट तक तार धू-धूकर जलते रहे।
विज्ञापन

नगर के विद्युत उपकेंद्र में 10-10 एमवीए के दो ट्रांसफाॅर्मर लगवाए गए हैं, पिछले साल केबल भी बदली गई। बावजूद इसके गर्मी बढ़ते ही नगर की बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई है। शुक्रवार शाम स्टेशन चौराहा पर पुलिस चौकी के सामने फाॅल्ट से खंभे पर बंधे केबल में आग लग गई।
विज्ञापन

प्रांतीय व्यापारी नेता हंसराज गुलाटी ने घटना की सूचना पॉवर कारपोरेशन कर्मियों को देकर आपूर्ति बंद कराई। इसके अलावा शुक्रवार शाम 6:30 बजे तहसील के समीप ट्रांसफाॅर्मर में फाॅल्ट से फीडर नंबर एक, पौने सात बजे मोहल्ला कायस्थान में ट्रांसफाॅर्मर के पास फाॅल्ट से फीडर नंबर चार की विद्युत आपूर्ति आधा-आधा घंटा, स्टेशन चौराहा पर फाॅल्ट से फीडर नंबर तीन की बिजली आपूर्ति एक घंटा बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में शुक्रवार रात पौने 12 बजे खादी भंडार वाली गली में फाॅल्ट से फीडर नंबर तीन की बिजली आपूर्ति आधा घंटा, सवा 12 बजे शेरपुर रेलवे क्राॅसिंग के समीप फाॅल्ट से फीडर नंबर तीन की बिजली आपूर्ति एक घंटा, देवीस्थान के पास रात 12:20 बजे फाॅल्ट से फीडर नंबर दो की बिजली आपूर्ति पौन घंटा बाधित रही।

इसी तरह शनिवार को भी तड़के 3:15 बजे बाजार मार्ग पर फाॅल्ट से फीडर नंबर चार की बिजली आपूर्ति आधा घंटा ठप रही। उप खंड अधिकारी मोहित गुप्ता ने बताया कि बिजली आपूर्ति लड़खड़ाई थी, समय रहते फाॅल्ट को सही करा दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed