{"_id":"2e63292484f0b0a3adcb53b11029eef2","slug":"power-cut-hindi-news-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली को लेकर कई जगहों पर हुआ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली को लेकर कई जगहों पर हुआ प्रदर्शन
पीलीभीत।
Updated Wed, 12 Aug 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को खराब बिजली व्यवस्था को लेकर शहर के अलावा घुंघचाई और बीसलपुर में उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। शहर के नकटादाना बिजली उपकेंद्र पर उपभोक्ताओं का आक्रोष देख एसडीओ मौके से खिसक गए। घुंघचाई में एसडीओ का पुतला फूंका गया।
नकटादाना बिजली उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं के बिल इसी केंद्र पर जमा किए जाते हैं। बिजली न होने पर जनरेटर द्वारा बिजली बिल न जमा करने से उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। बुधवार को वसीम खां, सईद खां, साजिद, फैजान खां, चंदा बी, कंचन सिंह आदि बिल जमा करने पहुंचे को कर्मचारियों ने बिजली न होने के कारण बिल जमा करने से इंकार कर दिया। जब उपभोक्ताओं ने जनरेटर चलाकर बिल जमा करने की बात कही तो उन्हें डीजल न होने की बात कहकर अन्य उपकेंद्र पर जाकर बिल जमा करने की नसीहत दे डाली। इस पर उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन कर विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। उपभोक्ताओं का रोष देखते हुए एसडीओ दीपक नेगी मौके से खिसक गए। एसडीओ के जाने के बाद उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन खत्म कर दिया। एसडीओ ने बताया कि उपभोक्ताओं से थोड़ी देर इंतजार करने को कहा गया था। जिस पर वह भड़क उठे थे। डीजल की व्यवस्था के लिए अधिशाषी अभियंता को पत्र भेजा है।
घुंघचाई। पखवाड़ा भर से लडख़ड़ाई चल रही बिजली सप्लाई में सुधार नहीं हो पा रहा है। दो दिन पहले बिजली उपकेंद्र पर एकत्र हुए उपभोक्ताओं ने हंगामा कर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों ने सुधार न होने पर तालाबंदी कर प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। बुधवार को कई उपभोक्ता गांव के मुख्य तिराहा पर एकत्र हुए और प्रदर्शन कर एसडीओ (बिजली) का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि निर्धारित शेड्यूल के अनुसार बिजली सप्लाई न मिलकर मात्र कुछ घंटे ही बिजली सप्लाई मिल रही है। पुतला दहन और प्रदर्शन करने वालों में गौरव, महेश अवस्थी, मेवाराम, सुनील त्रिवेदी, जगतपाल, मोहित, मयंक, श्रीराम, अरविंद, राजीव, हरीचंद्र, बनवारी लाल, इंदपाल, शिवेंद्र्र, रवि मिश्रा, दीपक, अजय, सोनू आदि थे।
विज्ञापन
बीसलपुर। गांव तिलसंडा के तमाम किसान बुधवार को एसडीओ कार्यालय के गेट पर जमा हुए और बिजली समस्या को लेकर विभाग के विरोध में प्रदर्शन, नारेबाजी करने लगे। किसानों का आरोप था कि अधिकारियों की अनदेखी के चलते उनके क्षेत्र में पिछले काफी समय से बिजली की अघोषित कटौती चल रही है। बिजली लो वोल्टेज में आती है और अक्सर लाइन टूटती रहती है। इससे मोटरें नहीं चल पाती हैं। आधे घंटे तक प्रदर्शन करने के बाद एसडीओ मुनीश अरविंद को इस संबंध में ज्ञापन दिया। प्रदर्शन करने वालों में बलजीत सिंह, महेंद्र पाल, बल्देव सिंह, राजेश शुक्ला, चरन सिंह, गुरुदेव सिंह, अंग्रेज सिंह, निशान सिंह, पलविंदर सिंह, गुरमीत सिंह, जोगेंद्र सिंह, जसपाल सिंह, हरनाम सिंह और जसमीत सिंह समेत तमाम किसान शामिल थे।