फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Possession on the ponds of Puranpur Gram Panchayat will be investigated

पांच किलोमीटर परिधि के तालाबों पर कब्जे की होगी जांच

Wed, 03 Aug 2022 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
Possession on the ponds of Puranpur Gram Panchayat will be investigated
पूरनपुर। ग्राम पंचायत पूरनपुर देहात में 67 तालाब हैं लेकिन कागजों में यहां एक भी तालाब पर कब्जा नहीं है। यह हाल तब है जब पूर्व प्रधान मेहंदी हसन ने पूरनपुर देहात के 40 तालाबों पर कब्जे की शिकायत की थी। तब तालाबों से कब्जा न हटवाकर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था। हाल ही में एसडीएम को एक तालाब पर कब्जा मिला। कब्जा हटवाने के बाद एसडीएम ने तहसील मुख्यालय से ग्राम पंचायत के पांच किलोमीटर एरिया तक मौजूद तालाबों की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

पूरनपुर देहात ग्राम पंचायत के 67 तालाबों में से कई पर कब्जे की पूर्व में कई बार शिकायत की जा चुकी है। कई तालाबों पर कॉलोनाइजरों ने कब्जा कर रखा है जबकि कुछ पर किसानों ने। एलआईसी के समीप एक तालाब की जमीन पर नींव भरकर चार साल पहले कब्जा किया गया था। तत्कालीन एसडीएम ने हल्का लेखपाल को तालाब की जमीन को कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद तालाब से कब्जा हटवा दिया गया था। मगर कुछ दिन बाद यहां फिर नींव भरकर कब्जा कर लिया गया। इसके अलावा अन्य कुछ तालाबों पर भी कब्जे हैं। हाल ही में असम हाईवे के पास एक तालाब पर कब्जे की शिकायत एसडीएम को मिली। उन्होंने जाकर देखा तो शिकायत सही पाई गई। इसके बाद तालाब से कब्जा हटाया गया। इसके बाद एसडीएम ने ग्राम पंचायत के तालाबों की जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन

तालाब को अभिलेख में दर्ज न करने वाले अफसर व कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई
पूरनपुर। असम हाईवे पर रोडवेज बस स्टैंड के समीप सोमवार को जिस तालाब को कब्जा मुक्त कराया गया। उसके कब्जेदारों पर मुकदमा नहीं होगा। एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने बताया कि तालाब को 2019 में अभिलेखों में दर्ज करने के आदेश हुए थे। कर्मचारियों की लापरवाही से उसे अभिलेखों में दर्ज नहीं किया गया। जांच में अफसर और कर्मचारियों की लापरवाही सामने आने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई है। अतिक्रमण हटाते समय कोई कब्जेदार मौके पर नहीं आया और किसी ने जमीन को अपना होने का दावा नहीं किया। अगर कोई दावा करता। तब उस पर एफआईआर दर्ज कराई जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरनपुर देहात समेत क्षेत्र के पांच किलोमीटर परिधि के तालाबों की जांच के निर्देश दिए गए हैं। कुछ तालाबों पर कब्जा होने की शिकायत भी मिली है। शीघ्र ही जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। अगर तालाब की जमीन पर निर्माण मिला तो उसे जेसीबी से ध्वस्त कराया जाएगा। - आशुतोष गुप्ता, एसडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed