{"_id":"c9ada01771a3bcea128f4370a23c0c99","slug":"poor-power-supply-protest-in-the-commotion-at-substation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब बिजली सप्लाई के विरोध में उपकेंद्र में किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब बिजली सप्लाई के विरोध में उपकेंद्र में किया हंगामा
Gungchai
Updated Mon, 10 Aug 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
लड़खड़ाई बिजली सप्लाई के विरोध में उपभोक्ताओं ने बिजली उपकेंद्र पहुंचकर हंगामा किया। नाराज लोगों ने मंगलवार की सुबह तक बिजली सप्लाई में सुधार न होने पर उपकेंद्र में ताला बंदी करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
दो दिन बाद क्षेत्र में रविवार को बिजली सप्लाई शुरू की गई थी। लेकिन ट्रिपिंग समेत कई अन्य समस्याओं को लेकर मात्र कुछ घंटे ही बिजली सप्लाई मिल सकी। इसके विरोध में सोमवार को उपभोक्ताओं ने बिजली उपकेंद्र पहुंचकर हंगामा किया। लोगों का कहना था कि दो दिन बिजली सप्लाई ठप रही। इसके बाद आपूर्ति हुई भी तो लोग ट्रिपिंग से परेशान हो गए। इससे उनको बिजली सप्लाई का लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
लोगों ने चेतावनी दी कि मंगलवार की सुबह तक यदि बिजली सप्लाई में सुधार नहीं हुआ तो तत्काल उपकेंद्र जाकर वहां तालाबंदी कर प्रदर्शन किया जाएगा। हंगामा करने वालों में रामनरेश, ओमप्रकाश, लाल बहादुर, हरीशंकर, विजय, गौरव, अभिषेक, तोताराम, होरी लाल, कुलदीप सिंह आदि थे।
विज्ञापन