फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Polling parties left for polling

मतदान कराने रवाना हुई पोलिंग पार्टियां

Wed, 23 Feb 2022 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
Polling parties left for polling
मंडी समीति में मौजूद चुनाव कार्मिक। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। बुधवार को होने वाले मतदान को शांतिपूर्वक कराने के लिए मंगलवार को पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गईं। मंडी परिसर से उनको वाहनों के माध्यम से बूथों पर भेजा गया। शाम तक पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच गईं। वहीं मंडी परिसर में पूरे दिन मतदान कर्मियों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में 969 मतदान केंद्रों पर 1635 हैं बूथ बनाए गए हैं। 1635 पार्टियां भेजी गई हैं। प्रत्येक पार्टी में पांच लोग शामिल हैं। मंगलवार सुबह सात बजे से ही पोलिंग पार्टियों ने मंडी परिसर में पहुंचना शुरू कर दिया। शाम तक सभी पार्टियों को रवाना कर दिया गया। करीब आठ हजार मतदान कर्मी मतदान कराएंगे। दस फीसदी कर्मियों को रिजर्व में रखा गया। ताकि आपात स्थिति में उनको भेज गया। जिला निर्वाचन अधिकारी पुलकित खरे भी निरीक्षण करने पहुंचे। पोलिंग पार्टियों को ईवीएम और चुनाव कार्य से जुड़ी स्टेशनरी दी गई। पोलिंग पार्टियों को वितरित की जा रही मशीनों व अन्य सामग्री के काउंटर पर मिलान कराया गया। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट ने पीठासीन अधिकारी से प्रमाण लिया कि सामग्री का मिलान कर लिया है। पोलिंग पार्टियों को कोविड से बचाव के लिए ग्लब्स, मास्क, सैनिटाइजर, हैंडवॉश सहित आयुष काढ़ा, च्यवनप्राश उपलब्ध कराया गया। साथ ही साबुन, टूथपेस्ट, शैंपू, लोशन आदि जरूरी चीजें भी दी गईं। मतदान कर्मियों के खाने और नाश्ते की व्यवस्था स्कूलों में रसोइयों के माध्यम से कराई गई।
विज्ञापन

मतदान कर्मी ड्यूटी कटवाने के लिए लगाते रहे चक्कर
कई मतदान कर्मी ऐसे थे जो आखिर तक ड्यूटी कटने की उम्मीद लगाए बैठे रहे। कई लोगों से सिफारिश कराई लेकिन बात नहीं बनी। काउंटर से एनाउंस भी किया गया कि अगर कोई ड्यूटी ज्वाइन नहीं करने आएगा उसके खिलाफ एफआइआर कराई जाएगी। जिला प्रशासन का कहना है कि लगभग सभी कर्मी ड्यूटी करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे बच्चों को लेकर पहुंची महिलाएं
तमाम ऐसी महिला मतदान कर्मी थी जिनके साथ छोटे बच्चे थे। महिलाओं ने मां का फर्ज भी निभाया और दायित्व भी। वह बच्चों को साथ लेकर पहुंची। अपनी ड्यूटी ली, मशीनें लेकर लोकतंत्र के महापर्व में अपना योगदान देने निकल पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed