फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Political upheaval in the district increased even before CM's visit

सीएम के दौरे से पहले ही बढ़ गई जिले में सियासी गहमागहमी

Sun, 26 Dec 2021 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Political upheaval in the district increased even before CM's visit
पीलीभीत। मुख्यमंत्री के दौरे से पहले ही विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में गहमागहमी तेज हो गई है। भाजपा के दिग्गज नेता और पार्टी पदाधिकारियों के आने का सिलसिला जारी है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा 30 दिसंबर को संभावित है। वह जन विश्वास यात्रा की सभा को संबोधित करने आ सकते हैं। उनके इस दौरे को भी चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। सभी विधायकों ने चुनाव प्रचार के साथ सरकार की उपलब्धियां तेजी से जनता तक पहुंचने का काम शुरू कर दिया है। कांग्रेस, सपा और बसपा के नेता भी लोगों के बीच जाकर अपनी उपलब्धियां गिनाने में जुटे हैं।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनैतिक दलों के नेताओं ने जनता से संपर्क तेज कर दिया है। जनसभाएं हो रही हैं। घर-घर जाकर लोगों की समस्याओं को पूछना शुरू किया गया है। वहीं भाजपा के दिग्गज नेता जिले में आए दिन कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर रहे। अब 26 दिसंबर को महिला मोर्चा का सम्मेलन है। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य इसको संबोधित करेंगी। 27 दिसंबर को प्रदेश भाजपा संगठन के सह प्रभारी मंत्री संजीव चौरसिया युवा सम्मेलन में आएंगे। जबकि 30 दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शहर के ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में आगमन हो सकता है। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारी तेजी से की जा रही हैं। इसके अलावा राम इंटर कॉलेज मैदान में 20 दिसंबर को अनुसूचित मोर्चा के विशाल सम्मेलन हो चुका है। सम्मेलन में एससीएसटी आयोग के चेयरमैन राम बाबू हरित शिरकत कर चुके हैं। 23 दिसंबर को केंद्रीय संस्कृति मंत्री/बृज क्षेत्र के चुनाव प्रभारी अर्जुन मेघवाल ने चुनाव के लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की थी। जबकि 24 दिसंबर को आंवला के सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने किसान मोर्चा सम्मेलन को पूरनपुर में संबोधित किया था। इसके अलावा जिले के विधायक तेजी से जनसभाओं को संबोधित कर लोगों को सरकार की उपलब्धियां बता रहे हैं।
विज्ञापन

सपा ने भी सियासत को गर्माया
पीलीभीत। जातिगत सम्मेलन हों या फिर विभिन्न वर्गों से संवाद का मामला हो। सपा ने सियासत को सर्दी में गर्माया है। पूर्व राज्यसभा सदस्य किरनमय नंदा ने पिछले महीने विधानसभा वार चुनावी तैयारी की। इसके बाद एमएलसी आनंद भदौरिया पहुंचे। बूथ वार संगठन की समीक्षा की थी। इसके अलावा सपा 24 दिसंबर को सपा प्रदेश महासचिव श्याम लाल पाल आए थे। 27 दिसंबर को जुगल किशोर वाल्मीकि आएंगे। वह वाल्मीकि समाज के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस भी चुनाव को लेकर जुटी, दावेदार सक्रिय
चुनाव को लेकर पार्टी लगातार कांग्रेस जुटी हुई है। 31 दिसंबर को जफर अली नकवी पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रतिज्ञा सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे। यह जानकारी जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा ने दी। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर दावेदारों का नेतृत्व से लगातार संपर्क बना हुआ है। कांग्रेस चुनावी तैयारी में जुटी है।

साफ छवि के प्रत्याशी की खोज में बसपा
विधानसभा चुनाव को लेकर बसपा पूरी तरह मैदान में है। सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए साफ छवि के प्रत्याशियों की खोज की जा रही है। इसके बाद वरिष्ठ पदाधिकारी उनका साक्षात्कार करेंगे। उसमें पास होने के बाद उन्हें बसपा सुप्रीमो टिकट को लेकर अंतिम निर्णय लेंगी। यह जानकारी बसपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed