{"_id":"62ae3ef45d19de07fa21da6b","slug":"political-pilibhit-news-bly488731626","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निपथ : विरोध प्रदर्शन के अंदेशे में सतर्क रहा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निपथ : विरोध प्रदर्शन के अंदेशे में सतर्क रहा प्रशासन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। अग्निपथ योजना के विरोध को लेकर यहां भी पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को बैठक की।
जिलाधिकारी पुलकित खरे व पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी.ने गांधी सभागार में सेना भर्ती में नई योजना अग्निपथ के विरोध प्रदर्शन के दृष्टिगत वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए सैनिक कल्याण व पुनर्वास बोर्ड, सेवानिवृत्त सैन्य कर्मचारीगणों के साथ संयुक्त बैठक की। बैठक के दौरान शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्ययोजना बनाकर, समन्वय स्थापित करने एवं छात्रों को वस्तुस्थिति से अवगत कराने, समझा-बुझाकर सावधानी व सूझबूझ के साथ समाधान के बावत विचार विमर्श हुआ।
यह भी कहा गया कि किसी भी स्थिति में लोगों को सड़कों पर एकत्र न होने दें। अफवाहों का खंडन करें और जागरूकता पैदा करें ताकि युवा वर्ग को कोई भ्रमित न करने पाए।