फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   political

स्कूल के सामने नतमस्तक हुए विधायक प्रवक्तानंद

Thu, 17 Mar 2022 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
political
पीलीभीत। टाह पौटा स्थित सरकारी जूनियर हाईस्कूल के लिए बुधवार का दिन बड़ा अहम रहा, जब भाजपा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद स्कूल की देहरी पर नतमस्तक हुए। देहरी पर माथा टेक कर वह बच्चों से बोले- यहीं से पढ़-लिखकर निकले हैं हम, आप भी पढ़िए और तरक्की करिए।
विज्ञापन

बुधवार को जिले के कई सरकारी परिषदीय स्कूलों में पुरातन छात्र सम्मेलन मनाया गया। टाह पौटा में बड़ा समारोह हुआ। बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल टाह पौटा में बीएसए चंद्रकेश सिंह की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ। इसमें नव निर्वाचित विधायक स्वामी प्रवक्तानंद भी पहुंचे। उनकी प्राथमिक शिक्षा इसी स्कूल से हुई। स्कूल पहुंचते ही उन्होंने स्कूल की दहलीज पर माथा टेेका। छात्रों से अनुभव साझा किए। वह बोले कि हम भी कभी इसी स्कूल में बैठकर पढ़े हैं। बच्चों को अच्छी शिक्षा हासिल करने की प्रेरणा दी। विधायक ने कहा कि उनके स्तर से जो बन सकेगा, वह स्कूल के हित के लिए करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed