फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   political

फेल रहा सपा का कुर्मी कार्ड , हर बूथ पर भाजपा आगे

Thu, 17 Mar 2022 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
political
पीलीभीत। सदर सीट पर सपा का कुर्मी कार्ड फेल हो गया। कुर्मी बहुल इलाकों में सपा प्रत्याशी डॉ. शैलेंद्र गंगवार को वोट जरूर मिले। लेकिन हर बूथ पर वह भाजपा के संजय गंगवार से आगे नहीं निकल सके। सिर्फ एक बूथ पर जरूर उनको जीत मिली। कुर्मी बहुल 30 बूथों पर संजय गंगवार के सामने शैलेंद्र गंगवार को इन बूथों पर 32.28 फीसदी ही वोट मिल सके। हां, इतना जरूर है कि सपा ने इन इलाकों के हर बूथ पर वोट हासिल किए हैं। बता दें कि सदर सीट पर संजय गंगवार ने 125506 वोट हासिल किए जबकि शैलेंद्र गंगवार ने 118536 वोट मिले।
विज्ञापन

-----------------------
शाही के दो बूथों पर एक हारे और एक जीते
तीस बूथों में सिर्फ शाही का ही बूथ सपा के शैलेंद्र गंगवार जीत दर्ज करने में कामयाब हो सके। बूथ संख्या 131 पर शैलेंद्र गंगवार को 423 वोट मिले जबकि संजय गंगवार को 283 वोट मिले। वहीं शाही के 130 नंबर बूथ पर शैैलेंद्र के खाते में 206 और संजय के खाते में 473 वोट गए।
विज्ञापन

कुछ बूथों पर दी कांटे की टक्कर
कुर्मी बहुल इलाकों के कुछ बूथों पर शैलेंद्र गंगवार ने संजय गंगवार को कांटे की टक्कर दी। बूथ संख्या 151 खमरिया पुल में शैलेंद्र गंगवार को 262 और संजय गंगवार को 268 वोट मिले। डॉ. शैलेंद्र यहां सिर्फ छह वोटों से पिछड़ गए। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेेश गंगवार के गांव सैजना में दो बूथ थे, जिसमें बूथ संख्या-256 पर डॉ. शैलेंद्र को 222 वोट मिले और संजय गंगवार को 260। यहां थोड़ी टक्कर देखने को मिली। यहीं के बूथ संख्या 257 पर शैलेंद्र गंगवार 100 वोट ले सके और संजय गंगवार ने 267 वोट लिए। कुछ बूथों पर शैलेंद्र गंगवार को करारी हार मिली। मुगलखेड़ा में शैलेंद्र गंगवार 131 वोट ही ले सके और संजय गंगवार को 619 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
तीस बूूथों पर 6165 वोटों से हारे शैलेंद्र
तीस बूथों पर संजय गंगवार और शैलेंद्र गंगवार के बीच कुल 17405 वोटों की हिस्सेदारी रही। इसमें संजय गंगवार को 11785 वोट मिले और शैलेंद्र गंगवार को 5620 मिले। संजय 6165 वोटों से इन बूथों पर जीते।

-----------
संजय गंगवार के गांव में जमकर लड़े शैलेंद्र
कुर्मी बहुल बूथों पर शैलेंद्र गंगवार को भले ही करारी हार मिली हो लेकिन संजय गंगवार के गांव में उन्होंने जबरदस्त टक्कर दी। संजय गंगवार के गांव कुकरीखेड़ा में शैलेंद्र गंगवार ने 346 वोट हासिल किए जबकि संजय गंगवार को अपने गांव में 376 वोट मिले। यहां संजय गंगवार जीते जरूर पर अंतर सिर्फ 30 वोटों का रहा।
----------------------
गंगवार बहुल कुछ गंगवार
बूथ नंबर- शैलेंद्र -संजय
व नाम- सपा - भाजपा
130 शाही- 206 - 473
131 शाही-423- 283
149 खमरिया पुल -194- 426
150 खमरिया पुल-169- 497
151 खमरिया पुल-262- 268
248 खेडा-385- 491
249 खेडा-171- 202
250 ललौरी-138- 341
251 ललौरी-155- 184
252 खरुआ -147- 563
253 खरुआ-202- 468
256 सैजना -222- 260
257 सैैजना -100- 267
104 रंपुरा मिश्र-238- 625
143 ढकिया नथा-237- 370
167 कनाकौर-263- 498
148 मगरासा-192- 586
29 भूडा-184- 354
30 भूडा-38- 272
145 जतीपुर-262-412
132 कुकरीखेड़ा- 346- 376
56 मुगलखेड़ा-14- 128
370 तुलाराम -117-491
371 तुलाराम-262-341
बूथ संख्या 384 से 389 नई बस्ती -693- 2609
यहां मिश्रित आबादी है पर ज्यातातर गंगवार हैं।
कुर्मी बहुल तीस बूथों का हाल
संजय गंगवार को मिले-11785
डॉ. शैलेंद्र गंगवार को मिले- 5620
अंतर-6165
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed