फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   political

कुछ लोग अपना नाम और संपत्ति बढ़ाने की राननीति कर रहे

Sat, 25 Sep 2021 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
political
पूरनपुर के गांव मोहनपुर में सभा को संबोधित करते सांसद वरुण गांधी। - फोटो : PILIBHIT
पूरनपुर। सांसद वरुण गांधी ने कहा कि गरीबी दूर का सबको सक्षम बनाना है। जब सब खुशहाल होंगे तब देश खुशहाल होगा। ऐसा समय आना चाहिए कि लोग ईमानदारी से राजनीति करें। देश काफी मायनों में आगे बढ़ा है। मगर कई मायने में पीछे है। जीवन का मकसद देश भावना होनी चाहिए।
विज्ञापन

श्री गांधी गांव मोहनपुर में लोगों की सभा को संबोधित कर रहे थे। योजनाओं में लाभ लेने वाले गरीबों की भागीदारी बढ़ेगी। तब लोग खुशहाल होंगे। ऐसा समय आना चाहिए कि ईमानदारी से लोग राजनीति करें। पहले राजनीति में सेवाभाव को सोचकर लोग आते थे। मगर अब कुछ लोग अपना नाम और संपत्ति बढ़ाने को राजनीति कर रहे है। देश काफी मायने में आगे हुआ है। मगर कुछ मायने में पिछड़ा है। जीवन का मकसद देश सेवा होना चाहिए। देश के लिए लोगों को कुछ करने की जरुरत है। आगे का समय बहुत नाजुक आ रहा है। एक-एक व्यक्ति को देश के प्रति सही सोचना चाहिए। सीने के अंदर देश भावना होनी चाहिए। सासद ने गांव हीरपुर, खांडेपुर, चललुआ, गोवङ्क्षदपुर, जगतपुर, फत्तेपुर गांव में सभा को संबोंधित किया। गांव में मंदिर, अंबेडकर पार्क आदि के लिए नगद धनराशि भी दी। सांसद के साथ विधायक बाबूराम पासवान, नगरपालिका चेयरमैन प्रदीप जायसवाल लल्लन, ब्लॉक प्रमुख के पुत्र आशुतोष दीक्षित, लेखराज भारती, अशोक राजा, मिलाप सिंह, मोनू, नितिन दीक्षित, अचल मोहन पांडेय, अचलेंद्र मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed