फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   political

अमरिया में मतगणना के बाद चार घंटे तक लटका रहा परिणाम

Sun, 11 Jul 2021 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
political
अमरिया (पीलीभीत)। अमरिया में ब्लॉक प्रमुख पर पद भाजपा प्रत्याशी सर्वजीत सिंह और निर्दलीय (भाजपा के बागी) निशान सिंह उर्फ श्याम सिंह के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। दोनों प्रत्याशियों की हारजीत को लेकर मतगणना के बाद चार घंटे तक परिणाम की घोषणा रुकी रही। इस दौरान दोनों पक्ष एक- दूसरे पर गड़बड़ी करने के आरोप लगाते रहे। डीएम-एसपी के पहुंचने पर शाम करीब साढ़े सात बजे निर्दलीय प्रत्याशी श्याम सिंह के दो वोटों से जीतने की घोषणा की गई।
विज्ञापन

अमरिया ब्लॉक में चुनाव शुरूआत से प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा से जुड़ा था। दोनों ही प्रत्याशियों को भाजपा के दो दिग्गज नेताओं के खेमे का बताया जा रहा है। नामांकन के दिन दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बची मारपीट हुई थी। इसे लेकर पहले ही वहां सुरक्षा इंतजाम सख्त किए गए थे। शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे से मतदान हुआ, जो दिन में ढाई बजे तक चला। यहां कुल 123 वोट डाले गए। तीन बजे के बाद मतगणना शुरू हुई और पौन घंटे में वोटों की गिनती कर ली गई। मगर परिणाम घोषित नहीं किया गया। दोनों प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे थे। मगर अफसर पूरी तरह से चुप्पी साध गए थे। वोटों की गिनती दोबारा होने के बावजूद विवाद खत्म नहीं हुआ। ब्लॉक परिसर में पुलिस बल बढ़ा दिया गया। इसी बीच चर्चा उड़ी कि एक वोट की पर्ची फाड़कर खा ली गई है। मगर किसी अधिकारी ने इसकी पुष्टि नहीं की।
विज्ञापन

शाम छह बजे के बाद डीएम पुलकित खरे, एसपी किरीट कुमार अमरिया ब्लॉक पहुंचे। फिर तीसरी बार वोटों की गिनती की गई। शाम साढ़े सात बजे निर्दलीय प्रत्याशी निशान सिंह उर्फ श्याम सिंह को दो वोटों से विजयी घोषित किया गया। घोषित परिणाम के अनुसार उन्हें 62 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी सर्वजीत सिंह को 60 वोट पड़े। एक वोट निरस्त बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed