{"_id":"60e9e5f98ebc3e13527abec6","slug":"political-pilibhit-news-bly452699847","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी सदस्य को लौटाने पर सपा प्रत्याशी ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीसी सदस्य को लौटाने पर सपा प्रत्याशी ने जताया विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। विजयी प्रमाण पत्र न होने पर दस बीडीसी सदस्यों को मरौरी ब्लॉक गेट से पुलिस ने लौटा दिया। उन्हें लौटते देख सपा प्रत्याशी ने विरोध जताया और निर्वाचन आयोग की नियमावली का हवाला दिया। कहीं तब जाकर बीडीसी सदस्यों को प्रवेश दे दिया गया।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी किए गए निर्देशों के अनुसार मतदान के दौरान मतदाता को फोटो युक्त पहचान पत्र के अलाव क्षेत्र पंचायत सदस्य का विजयी प्रमाण पत्र लाने की अनिवार्यता कर दी गई थी। शनिवार को दस बीडीसी सदस्य मरौरी ब्लॉक गेट पर मतदान करने पहुंचे थे। गेट पर तैनात पुलिस कर्मियों ने वोटर लिस्ट में मिलान के दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्यों से विजयी प्रमाण पत्र दिखाने को कहा। सभी ने प्रमाण पत्र घर पर रखे होने की बात कही, जिस पर उन्हें अंदर जाने से रोक दिया गया। इसका पता लगने पर सपा प्रत्याशी रजनीश यादव ने ब्लॉक गेट पर मौजूद अधिकारियों से विरोध जताया। काफी देर बहस के बाद सभी को पहचान पत्र देखकर प्रवेश दे दिया गया।