{"_id":"60e9e5f68ebc3ecadc765537","slug":"political-pilibhit-news-bly4526995200","type":"story","status":"publish","title_hn":"81 साल की रामदेवी बनी ब्लॉक प्रमुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
81 साल की रामदेवी बनी ब्लॉक प्रमुख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। करीब 81 साल की रामदेवी ने पहली बार राजनीति में कदम रखा और बरखेड़ा ब्लॉक में सबसे ऊंचा स्थान पाया। उन्होंने पहले बीडीसी सदस्य का चुनाव जीता और अब ब्लॉक प्रमुख बन गईं। इससे पहले वह न तो राजनीति में सक्रिय रहीं, और न ही कभी चुनाव लड़ा था।
रामदेवी मूल रुप से रम्पुरा नत्थू गांव की रहने वाली हैं। उनके पति हीरालाल एडीओ पद रहे थे। वह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से लंबे समय तक जुड़े रहे थे। बेटा कमलेश गंगवार वर्तमान में भाजपा जिला उपाध्यक्ष है। इससे पहले वह जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। मगर रामदेवी ने कभी राजनीति की तरफ रुख नहीं किया था। इस बार भी कमलेश गंगवार चुनाव की तैयारी में थे। मगर ब्लॉक प्रमुख की सीट महिलाओं के लिए आरक्षित हो गई। तब बेटे के कहने पर रामदेवी ने राजनीति में कदम रखा। उन्होंने बीडीसी का चुनाव रम्पुरा नत्थू गांव से लड़ा और जीत दर्ज की। अब ब्लॉक प्रमुख बन गई है। बरखेड़ा ब्लॉक में कुल 89 वोट पड़े, जिनमें 49 वोट रामदेवी को मिले। सपा प्रत्याशी रंजना गंगवार को 38 वोट ही मिल सके। दो वोट निरस्त हो गए। इस तरह रामदेवी ने 11 वोटों से जीत दर्ज कर ब्लॉक प्रमुख पद पर कब्जा कर लिया।