फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   political

पंचायत उप चुनाव में 73.26 प्रतिशत हुआ मतदान

Sat, 12 Jun 2021 11:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
political
पीलीभीत। पंचायत उप चुनाव की मतदान प्रक्रिया सुबह सात बजे शुरू हो गई थी। इसके बाद बारिश ने मतदान को कुछ देर के लिए रोक दिया। हालांकि बारिश में भी कुछ मतदाता मतदान केंद्र पहुंचे। दोपहर एक बजे तक सिर्फ 27 प्रतिशत मतदान हुआ था। दोपहर बाद बारिश रुकने से मतदाताओं ने घरों से निकला शुरू किया और शाम तक मतदान का प्रतिशत 73.26 हो गया। चुनाव संपन्न होने के बाद मतपेटियों को स्ट्रांग रूम में रखवा दिया गया। 14 जून को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

पंचायत उप चुनाव के लिए शनिवार को सुबह सात बजे एक ग्राम प्रधान, दो क्षेत्र पंचायत और 180 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए सभी ब्लाक क्षेत्र के बूथों पर मतदान शुरू हो गया था। जनपद में सभी 127 बूथों पर करीब नौ बजे झमाझम बारिश से मतदान प्रक्रिया काफी धीमी पड़ गई। मतदाता भी घरों से बारिश में निकलने से कतराते रहे। इससे दोपहर एक बजे तक सिर्फ 27 प्रतिशत मतदान हो पाया था। इसके बाद बारिश रुकने के बाद मतदाताओं ने घरों से निकलना शुरू किया। कुछ मतदान केंद्रों पर कम मतदाताओं की संख्या होने से दोपहर में सन्नाटा पसर गया, तो कुछ मतदान केंद्रों पर दोपहर बाद लाइनें लग गई। बारिश के बीच रुक रुक हुए मतदान होता रहा। इसके बाद छह बजे मतदान प्रक्रिया बंद हो गई। पूरनपुर, बिलसंडा, बीसलपुर, बरखेड़ा, मरौरी, ललौरीखेड़ी, अमरिया ब्लॉकों में बने स्ट्रांग रूम में मतपेटियों को सुरक्षा के बीच रखवा दिया। निर्वाचन अधिकारियों के मुताबिक शाम तक जनपद के सभी ब्लॉकों में 73.26 प्रतिशत मतदान हुआ है। अब 14 जून को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

पूरनपुर। ग्राम पंचायत बख्तापुर में प्रधान और दुधियाखुर्द में क्षेत्र पंचायत सहित अन्य कुछ ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्य के पद का चुनाव शांतिपूर्वक ढंग से हो गया। सुबह हुई बारिश से कुछ मतदान केंद्रों पर जलभराव से मतदाताओं को मतदान को पहुंचने में असुविधा हुई। हालांकि बाद में जलभराव समाप्त हो गया। एएसपी, एसडीएम, सीओ, कोतवाल ने बख्तापुर और दुधियाखुर्द पहुंचकर मतदान की स्थिति जानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसलपुर। शनिवार को अहिरवाड़ा, चुटकुना, अर्जुनपुर, जसोली दिवाली, रिछोला घासी, चौसरा, खनंका, पहाडग़ंज, रिछोला सबल, सकुटिया जसकरनापुर और भैनपुरा आदि ग्राम पंचायतों के 22 वार्डों में ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान हुआ।
कंट्रोल रूम के दिन भर नहीं लगे नंबर
उप चुनाव में मतदान के दौरान पूरे दिन कंट्रोल रूम के नंबर नहीं लगे। इससे चुनाव के दौरान व्यवस्थाएं हावी रहीं। एक अधिकारी ने बताया कि कंट्रोल रूप का नंबर नहीं लग रहा है। मतदान प्रतिशत की जानकारी नहीं हो पा रही है। वहीं मतदान के दौरान अगर कोई गड़बड़ी की शिकायत होती, प्रशासनिक अमला भी बेखबर रहता। आलम यह था कि निर्वाचन कार्यालय में भी चुनाव की दिन भर कोई अपडेट नहीं थी। शाम को डाटा अपडेट किया गया। ऐसे में पारदर्शिता भी सवाल के घेरे में है।

बोले जिम्मेदार : ग्रापं सदस्य का चुनाव है गड़बड़ी का सवाल ही नहीं
मतदान के दौरान सब कुछ ऊपर वाले के भरोसे चलता रहा। किस ब्लॉक में मतदान की क्या स्थिति रही। यह संबंधित ब्लॉकों के अधिकारियों को भी जानकारी नहीं रही। मतदान प्रतिशत किस समय कितना रहा। जिम्मेदार बताने से कतराते रहे। सब के पास एक ही जबाव कंट्रोल रूम का नंबर नहीं लगा रहा है। कहीं कोई गड़बड़ी की जानकारी पर भी अपडेट नहीं दिखाई दिए। एक ही जवाब ग्राम पंचायत सदस्य पद का चुनाव है। गड़बड़ी का कोई सवाल ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed