फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   political

भाजयुमो जिलाध्यक्ष समेत 12 बागियों को भाजपा ने छह साल के लिए किया निष्कासित

Sat, 24 Apr 2021 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
political
पीलीभीत। पंचायत चुनाव में बागी तेवर दिखाने वाले पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं पर भाजपा नेतृत्व सख्त हुआ। भाजयुमो जिलाध्यक्ष समेत 12 ऐसे नेता जो पार्टी घोषित प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने उतरे थे, सभी को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। सत्ताधारी दल में कार्रवाई के बाद राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ी रही।
विज्ञापन

जिले में मतदान 26 अप्रैल को होना है। सभी राजनीतिक दल अपने घोषित प्रत्याशियों को जिताने के लिए प्रचार में लगे हुए है। इसी बीच जिला पंचायत सदस्य पद पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बगावत करते हुए पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ नामांकन कर दिया था। वह निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव में ताल ठोंक चुके थे। इससे घोषित प्रत्याशी परेशान हो गए थे। अमर उजाला ने सत्ताधारी पार्टी में हुई बगावत को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने भी बागियों की सूची बनाकर प्रदेश नेतृत्व को भेज दी थी। इस पर अब एक्शन लिया गया। जिलाध्यक्ष भाजयुमो राजीव कुमार उर्फ राजू लोधी, मीरा देवी, रुचि सागर, ब्रह्मस्वरूप वर्मा, प्रेमलता गौतम, तेज बहादुर गंगवार, राधे गंगवार, अमित गंगवार, दिग्विजय सिंह चौधरी, आशा वर्मा, धर्मपाल, लोकेश गंगवार को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन

पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ पंचायत चुनाव में निर्दलीय नामांकन कराने वाले भाजयुमो जिलाध्यक्ष समेत 12 को पार्टी से निष्कासित किया गया है। इनकी सूची पिछले दिनों प्रदेश नेतृत्व को भेजी गई थी। अनुशासनहीनता बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। - संजीव प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed