फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   political

जहानाबाद चेयरमैन के जाति प्रमाण की जांच से भाजपा में घमासान

Fri, 08 May 2020 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
political
पीलीभीत। फर्जी जाति प्रमाण पत्र लगाकर चुनाव जीतने की जहानाबाद नगर पंचायत चेयरमैन ममता गुप्ता की शिकायत पर जांच शुरू होने के बाद भाजपा में घमासान मच गया है। चेयरमैन पति दुर्गाचरन गुप्ता ने सोशल मीडिया पर मेसेज वायरल करते हुए कहा- शहर विधायक संजय सिंह गंगवार पर पार्टी कार्यकर्ताओं का ही विरोध करते हैं। कई और आरोप भी लगाए, जिस पर भाजपा के अन्य नेताओं ने भी कमेंट्स किए। शहर विधायक ने इस मामले में कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष ने दोनों से बातचीत कर झगड़े का समाधान कराने की बात कही है।
विज्ञापन

जहानाबाद नगर पंचायत चेयरमैन ममता गुप्ता की एक शिकायत शासन स्तर पर फरवरी 2020 में की गई थी। उसमें यह बताया गया था कि ममता गुप्ता ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र लगाकर चुनाव जीता और नगर पंचायत चेयरमैन बन गईं। शासन ने इस शिकायत पर प्रशासन को जांच कर रिपोर्ट मांगी। प्रशासन की ओर से तहसीलदार सदर विवेक मिश्र को जांच दी गई है। इसमें दोनों पक्षों के बयान को नोटिस जारी किए गए हैं। बृहस्पतिवार को मामले में भाजपा के अंदर ही घमासान मच गया। चेयरमैन पति दुर्गाचरन गुप्ता ने इस मामले में बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर शहर विधायक संजय सिंह गंगवार को सीधे निशाने पर ले लिया। उन्होंने वह शिकायती पत्र भी पोस्ट किया, जो शहर विधायक के पैड पर है। चेयरमैन पति ने अपनी ही पार्टी के विधायक पर कार्यकर्ताओं का विरोध करने समेत अपने परिवार की जान को खतरा होने के आरोप भी लगाए। चेयरमैन पति ने कहा कि विधायक की ओर से उन्हें उनके परिवार वालों को धमकियां दी जा रही हैं। चेयरमैन पति का मेसेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उस पर चेयरमैन और विधायक समर्थकों के कमेंट्स आने लगे। भाजपा के अंदर ही दोनों के समर्थकों में घमासान की स्थिति बन गई।
विज्ञापन


चेयरमैन पति यह मेसेज वायरल किया
सोशल मीडिया पर चेयरमैन पति दुर्गाचरन गुुप्ता ने लिखा कि विधायक संजय सिंह गंगवार अपने राजनीतिक लाभ के लिए भाजपा में शामिल हुए। अब वह पार्टी कार्यकर्ताओं का ही विरोध कर रहे हैं। वह यह भूल गए कि किसी पद का निर्वाचन पूरी प्रशासनिक प्रक्रिया के बाद ही होता है। उनकी इस छवि का आने वाले समय में उन्हें ही नुकसान न हो जाए, इसी के चलते चेयरमैन के खिलाफ जाति प्रमाण पत्र की जांच का प्रार्थना पत्र दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन का मामला है, कुछ नहीं बोलूंगा
जहानाबाद चेयरमैन के पति की ओर से जो पोस्ट की गई है, उस पर मैं कुछ नहीं बोलूंगा। यह पार्टी संगठन से जुड़ा मामला है। इस पर जिलाध्यक्ष ही कुछ कह सकते हैं। -संजय सिंह गंगवार, शहर विधायक

जाति प्रमाण पत्र जब ऑनलाइन होते हैं तब सारे प्रपत्र भी ऑनलाइन किए जाते हैं। फिर भी शिकायत को लेकर शुरू हुई जांच में मेेरा पूरा सहयोग है। - ममता गुप्ता, चेयरमैन, नगर पंचायत जहानाबाद


दोनों से बात कर कराऊंगा समाधान
मामला मेरे संज्ञान में आया है। संगठन के लिए यह अच्छा नहीं है। दोनों पक्षों से तत्काल बात करुंगा। इसका जल्द से जल्द समाधान कराया जाएगा। - संजीव प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed