फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Political news in district.

एसआईआर अभियान में सहयोग करें सभासद : डीएम

Mon, 24 Nov 2025 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 24 Nov 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Political news in district.
बीसलपुर नगर पालिका सभागार में सभासदों की बैठक में संबोधित करते जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह  सं
बीसलपुर। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि नगर पालिका के सभासद मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में सहयोग करें। किसी तरह की शंका या सवाल हो तो एसडीएम से जानकारी लेे सकते हैं।
विज्ञापन

डीएम ने सोमवार को नगर पालिका सभागार में हुई बैठक में कहा कि एसआईआर को सफल बनाने में सभासद महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। यह कार्यक्रम चार दिसंबर तक चलेगा। मौजूदा समय में पीलीभीत जिला प्रदेश में सातवें स्थान पर है लेकिन कार्य का प्रतिशत कम है। इसे बढ़ाना है। कहा कि एसआईआर के संबंध में यदि किसी के मन में कोई भ्रांति है तो वे एसडीएम नागेंद्र पांडेय से संपर्क करें। बताया कि अच्छा कार्य करने वाले बीएलओ को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में एसडीएम मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता अमन जायसवाल ने की और संचालन अधिशासी अधिकारी शमशेर सिंह ने किया। संवाद
विज्ञापन




एसडीएम ने स्कूल में बच्चों को दिए प्रमाणपत्र

अमरिया। तहसील क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में एसआईआर फार्म भरने की प्रक्रिया में तेजी लाने के उद्देश्य से एसडीएम मयंक गोस्वामी ने नई पहल की है। सोमवार को एसडीएम ने कस्बे के सेंट मैरी स्कूल में पहुंचकर बच्चों को विशेष प्रमाणपत्र वितरित किए। इन प्रमाणपत्रों के माध्यम से बच्चों के माता-पिता को यह प्रमाणित करना होगा कि उन्होंने अपना एसआईआर फार्म भरकर संबंधित बीएलओ के पास जमा कर दिया है। इसकी पुष्टि अभिभावकों के हस्ताक्षर या अंगूठा लगाकर की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

जिनके नाम 2003 की सूची में नहीं, वे भरेंगे प्रपत्र-6
बरखेड़ा। एसआईआर के अंतर्गत चल रहे शिविर का जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने कहा कि जिन मतदाताओं के नाम 2003 और मौजूदा वोटर लिस्ट में नही हैं, वे नौ दिसंबर को प्रपत्र- 6 भरकर जरूरी दस्तावेज लगाकर अपलोड करवा दें। उनका भी नाम नई वोटर लिस्ट में आ जाएगा। जनता इंटर कॉलेज में लगे शिविर में मौजूद मतदाताओं से बातचीत कर समस्याओं की जानकारी लेकर निस्तारण के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed